Khaliya Top In Munsiyari Uttarakhand

मुनस्यारी के सबसे ऊँचे स्थान पर खड़े होकर भव्य हिमालय की पर्वत श्रृंखलाओं का दीदार कीजिए।

Khaliya Top In Munsiyari Uttarakhand

Khaliya Top In Munsiyari Uttarakhand : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी शहर से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित खलिया टॉप एक खूबसूरत बुग्याल (हरा – भरा घास का मैदान) है। समुद्रतल से लगभग 3,500 मीटर (11,500 Feet) की ऊंचाई पर स्थित खलिया टॉप पिकनिक मनाने व ट्रैकिंग के लिए एक शानदार जगह है । यहां से हिमालय की शानदार चोटियां राजरभ्भा , पंचचूली , हरदेवल व नंदाकोट बिल्कुल सामने दिखाई देती है। ट्रैकर्स को यह जगह बहुत पसंद है। इसीलिए देश भर से यहाँ ट्रेकर्स ट्रैकिंग के लिए पहुँचते हैं। हालाँकि मुनस्यारी से खलिया टॉप ट्रेक की दूरी लगभग 15 किमी है। मगर असली 6 किलोमीटर लम्बा ट्रेक बलाती बेंड (जगह का नाम) से शुरू होता है जो खलिया टॉप तक जाता है। इसमें भी ट्रेक के कुछ हिस्सों में बिल्कुल खड़ी चढ़ाई है। जाड़ों में यह जगह बर्फ से पूरी तरह से ढकी रहती है। लेकिन गर्मियों में यहाँ मौसम सुहाना रहता है। खासकर बसंत ऋतु के वक्त (फरवरी से अप्रैल) आपको पूरा जगल बुराँश के चटक लाल व गुलाबी फूलों से सजा नजर आएगा। साथ ही साथ यह ट्रैक कई जानवरों जैसे घुरड़ , काकड़ , पहाड़ी बकरी , पहाड़ी बाघ आदि का घर भी है। मोनाल , तीतर आदि जैसे हिमालयी इलाकों में निवास करने वाले पक्षी आपको यहाँ आसानी से दिख जायेंगे।

जीरो पॉइंट ट्रेक

क्या करें ?

ध्यान रखने योग्य बातें

अवधि ।

कैसे पहुँचें मुनस्यारी (How To Reach Munsyari)

Munsyari From Delhi (दिल्ली से मुनस्यारी 616 किलोमीटर) (मोटर मार्ग / By Road)
Munsyari From Haldwani (हल्द्वानी से मुनस्यारी 340 किलोमीटर)(मोटर मार्ग / By Road)
Munsyari From Nainital (नैनीताल से मुनस्यारी 307 किलोमीटर)(मोटर मार्ग / By Road)
Nearest Railway Station Is Tanakpur And Kathgodam (Haldwani) – टनकपुर से मुनस्यारी 275 किलोमीटर दूर हैं (By Road) और काठगोदाम से मुनस्यारी 278 किलोमीटर दूर हैं। दिल्ली से टनकपुर या काठगोदाम तक ट्रेन से आया जा सकता है । उसके बाद मोटर मार्ग से टैक्सी या बस लेकर चंपावत तक पहुंचा जा सकता है। सभी प्रमुख जगहों से मुनस्यारी के लिए प्राइवेट वाहन या बस हर वक्त उपलब्ध रहते हैं।
Nearest Airport (Pantnagar Airport (363 Kms Only By Road) – दिल्ली से पंतनगर हवाई अड्डे तक हवाई मार्ग से आया जा सकता है । उसके बाद मोटर मार्ग से टैक्सी या बस लेकर मुनस्यारी पहुंचा जा सकता है। सभी प्रमुख जगहों से मुनस्यारी के लिए प्राइवेट वाहन या बस हर वक्त उपलब्ध रहते हैं।
Haldwani व Pithoragarh से Munsyari तक हेलीकाप्टर सेवा भी उपलब्ध है। लेकिन इसमें एक बार में केवल 6 व्यक्ति ही जा सकते है। अगर आप इस सेवा का लाभ लेना चाहते हैं तो इसकी Advance में Booking कर लीजिए। हेलीकाप्टर प्रतिदिन Haldwani & Pithoragarh से Munsyari तक जाता है।
Pithoragarh To Munsiyari Distance By Road 129 Kms And Distance between Pithoragarh to Munsiyari by Flight is 54 Kms .

Similar Places

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top