Shri Rudranath Temple Pach kedar RudraPrayag Uttarakhand

इस मंदिर में बड़े विधि -विधान से होती है भगवान भोलेनाथ की मुख की पूजा -अर्चना।

Shri Rudranath Temple Pach kedar Chamoli Uttarakhand : उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित है रुद्रनाथ मंदिर जहाँ भगवान भोलेनाथ नीलकंठ रूप में विराजमान है । बाबा रुद्रनाथजी को पंच केदारों (केदारनाथ , तुंगनाथ , रुद्रनाथ , मध्यमहेश्वर और कल्पेश्वर) में से चौथा केदार माना जाता है। ये मंदिर पंच केदारों में चौथा केदार मंदिर होने के साथ – साथ सबसे कठिन ट्रैकिंग मार्ग व मार्ग में पड़ने वाले खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों के लिए भी जाना जाता है। समुंद्रतल से लगभग 2,286 मीटर की ऊँचाई पर स्थित इस मंदिर में भगवान भोलेनाथ के मुख की पूजा -अर्चना बड़े विधि – विधान से की जाती है। इस मंदिर को नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर के समान ही माना जाता है। उच्च हिमालयी क्षेत्र होने के कारण सर्दियों में यह पूरा क्षेत्र बर्फ से ढक जाता है। इसीलिए नवंबर माह में दीपावली के बाद रुद्रनाथ मंदिर के कपाट विधिवत पूजा -अर्चना के बाद लगभग छः महीने के लिए बंद कर दिये जाते हैं और बाबा रुद्रनाथजी को डोली में बैठाकर एक विशाल धार्मिक उत्सव के साथ बड़े धूमधाम से गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर में लाया जाता है जहाँ वो अगले छः माह तक विराजमान रहते हैं। चारों तरफ हरियाली से घिरे रुद्रनाथ मंदिर परिसर का वातावरण मन को असीम शांत प्रदान करता है। यहाँ से आस -पास के क्षेत्र का अद्भुत विहंगम दृश्य दिखाई देता है।

Similar Places

कौन हैं पंचकेदार ?

कब बंद होते हैं रुद्रनाथ मंदिर के कपाट ।

गोपेश्वर का गोपीनाथ मंदिर है बाबा रुद्रनाथ जी का शीतकालीन निवास ।

अद्भुत व अति प्राचीन है रूद्रनाथ मंदिर ।

क्या करें ?

रुद्रनाथ मंदिर आने का सही समय (Best Time To Visit In Rudranath Temple)

ध्यान रखने योग्य बातें।

कैसे पहुँचें रुद्रनाथ मंदिर चमोली ( How To Reach Rudranath Temple)

Rudraprayag From Delhi (दिल्ली से गोपेश्वर 447 लगभग किलोमीटर दूर (By Road) है ) – रुद्रनाथ मंदिर चमोली जिले में गोपेश्वर के पास गोपेश्वर – केदारनाथ रोड पर स्थित है। रुद्रनाथ मंदिर पहुँचने के लिए सबसे पहले आपको गोपेश्वर आना पड़ेगा । इसके बाद गोपेश्वर से 5 किलोमीट दूर सगर गाँव टैक्सी या बस से पहुँचना पड़ेगा जहाँ से फिर आप लगभग 20 किलोमीटर का सफर पुंग बुग्याल , ल्यूटी बुग्याल और पनार बुग्यालों को पैदल ही पार कर रुद्रनाथ मंदिर तक पहुँच सकते हैं।
Nearest Railway Station Is Rishikesh  – ऋषिकेश सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है जो गोपेश्वर से 251 कोलोमीटर दूर है । दिल्ली या किसी भी अन्य शहर से ऋषिकेश तक ट्रेन से आया जा सकता है । उसके बाद मोटर मार्ग से टैक्सी या बस लेकर गोपेश्वर तक आराम से पहुंचा जा सकता है। सभी प्रमुख जगहों से गोपेश्वर के लिए प्राइवेट वाहन या बस हर वक्त उपलब्ध रहती है। आप ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से भी बस या टैक्सी लेकर गोपेश्वर तक पहुँच सकते हैं।
Nearest Airport Jolly Grant Airport Dehradun -जॉली ग्रांट हवाई अड्डा गोपेश्वर से लगभग 258 Kms दूर है मगर यह सड़क मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा है। इसीलिए किसी भी शहर से जैली ग्रांट देहरादून हवाई अड्डे तक हवाई मार्ग से आया जा सकता है । उसके बाद मोटर मार्ग से टैक्सी या बस लेकर गोपेश्वर पहुंचा जा सकता है।

क्यों आयें रुद्रनाथ मंदिर ?

बाबा रुद्रनाथजी के दर्शन कीजिए ।
पुंग बुग्याल , ल्यूटी बुग्याल और पनार बुग्यालों के प्राकृतिक सौंदर्य का मजा लीजिए ।
पर्वतारोहण , कैंपिंग कीजिए और ट्रैकिंग का आनंद लीजिए
यहां की ठंडी हवा , ठन्डे पानी व आध्यात्मिक ऊर्जा को महसूस कीजिए।
ठंडी हवा व गढ़वाली पहाड़ी व्यंजनों का मजा लीजिए ।

किसके साथ आए ।

परिवार के साथ आ सकते हैं
नव दम्पत्ति आ सकते हैं ।
दोस्तों के साथ आइए ।
अकेले भी आ सकते हैं शांति व सुकून के कुछ पल बिताने के लिए।

बोली जाने वाली भाषा (Language )

हिंदी
अंग्रेजी
गढ़वाली / स्थानीय भाषा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top