Madkot Village In Munsiyari Uttarakhand

गर्म पानी का प्राकृतिक झरना है पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र ।

Madkot Village In Munsiyari Uttarakhand

Madkot Village In Munsiyari Uttarakhand : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी शहर से लगभग 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है मदकोट गाँव। प्राकृतिक रूप से बेहद खूबसूरत इस गाँव के लोग बेहद सीधे – सादे व सरल स्वभाव के हैं। हिमालयी क्षेत्र होने के कारण इस क्षेत्र में कई दुर्लभ किस्म की वनस्पतियाँ व जड़ी -बूटियाँ पाई जाती है जिनसे स्थानीय लोग कई रोगों का उपचार करते हैं। इसी गाँव में एक गर्म पानी का प्राकृतिक झरना भी है। यहां पर गर्म पानी स्वत: ही प्रकृति के गर्भ से निकलता है। इसीलिए ऐसा माना जाता है कि इस गर्म पानी में नहाने से त्वचा संबंधी रोग , बदन दर्द , गठिया , वात जैसी बीमारियाँ दूर होती है। यह सम्भव भी हो सकता है क्योंकि ये क्षेत्र कई प्रकार की दुर्लभ वनस्पतियों का घर है। इस प्राकृतिक झरने को देखने व इसमें स्नान करने के लिए दूर -दूर से लोग यहाँ पहुंचते हैं।

क्या करें ?

ध्यान रखने योग्य बातें

अवधि।

कैसे पहुँचें मुनस्यारी (How To Reach Munsyari)

Munsyari From Delhi (दिल्ली से मुनस्यारी 616 किलोमीटर) (मोटर मार्ग / By Road)
Munsyari From Haldwani (हल्द्वानी से मुनस्यारी 340 किलोमीटर)(मोटर मार्ग / By Road)
Munsyari From Nainital (नैनीताल से मुनस्यारी 307 किलोमीटर)(मोटर मार्ग / By Road)
Nearest Railway Station Is Tanakpur And Kathgodam (Haldwani) – टनकपुर से मुनस्यारी 275 किलोमीटर दूर हैं (By Road) और काठगोदाम से मुनस्यारी 278 किलोमीटर दूर हैं। दिल्ली से टनकपुर या काठगोदाम तक ट्रेन से आया जा सकता है । उसके बाद मोटर मार्ग से टैक्सी या बस लेकर चंपावत तक पहुंचा जा सकता है। सभी प्रमुख जगहों से मुनस्यारी के लिए प्राइवेट वाहन या बस हर वक्त उपलब्ध रहते हैं।
Nearest Airport (Pantnagar Airport (363 Kms Only By Road) – दिल्ली से पंतनगर हवाई अड्डे तक हवाई मार्ग से आया जा सकता है । उसके बाद मोटर मार्ग से टैक्सी या बस लेकर मुनस्यारी पहुंचा जा सकता है। सभी प्रमुख जगहों से मुनस्यारी के लिए प्राइवेट वाहन या बस हर वक्त उपलब्ध रहते हैं।
Haldwani व Pithoragarh से Munsyari तक हेलीकाप्टर सेवा भी उपलब्ध है। लेकिन इसमें एक बार में केवल 6 व्यक्ति ही जा सकते है। अगर आप इस सेवा का लाभ लेना चाहते हैं तो इसकी Advance में Booking कर लीजिए। हेलीकाप्टर प्रतिदिन Haldwani & Pithoragarh से Munsyari तक जाता है।
Pithoragarh To Munsiyari Distance By Road 129 Kms And Distance between Pithoragarh to Munsiyari by Flight is 54 Kms .

Similar Places

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top