Shri Tungnath Temple Pach kedar RudraPrayag Uttarakhand

इस मंदिर में बड़े विधि -विधान से होती है भगवान भोलेनाथ की भुजाओं की पूजा -अर्चना।

Shri Tungnath Temple Pach kedar RudraPrayag Uttarakhand : उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले के रूद्रप्रयाग शहर से लगभग 70 किलोमीटर दूर दुनिया का सबसे ऊँचाई पर स्थित शिव मंदिर है तुंगनाथ मंदिर । तुंगनाथ का अर्थ है “शिखरों या चोटियों के स्वामी”। तुंगनाथ मंदिर तुंगनाथ पर्वत शिखर पर स्थित है। बाबा तुंगनाथजी को पंच केदारों (केदारनाथ , तुंगनाथ , रुद्रनाथ , मध्यमहेश्वर और कल्पेश्वर) में से तृतीय केदार माना जाता है। ये पंच केदारों में तीसरा केदार मंदिर होने के साथ -साथ सबसे अधिक ऊँचाई पर भी स्थित है। समुंद्रतल से लगभग 3,690 मीटर (12,073 फिट) की ऊँचाई पर स्थित इस मंदिर में भगवान भोलेनाथ की भुजाओं की पूजा -अर्चना बड़े विधि -विधान से की जाती है। यह मंदिर चंद्रशिला शिखर के ठीक नीचे स्थित है। उच्च हिमालयी क्षेत्र होने के कारण सर्दियों में यह पूरा क्षेत्र बर्फ से ढक जाता है। इसीलिए नवंबर माह में दीपावली के बाद तुंगनाथ मंदिर के कपाट विधिवत पूजा -अर्चना के बाद लगभग छः महीने के लिए बंद कर दिये जाते हैं और बाबा तुंगनाथजी को डोली में बैठाकर एक विशाल धार्मिक उत्सव के साथ बड़े धूमधाम से उखीमठ के पास स्थित मक्कूमठ के मार्कंडेश्वर मंदिर में लाया जाता है जहाँ वो अगले छः माह तक विराजमान रहते हैं। तुंगनाथ मंदिर परिसर का वातावरण एकदम शांत , सुरम्य है। यहाँ से आस -पास के क्षेत्र का विहंगम दृश्य दिखाई देता है।

Similar Places

कौन हैं पंचकेदार ?

कब बंद होते हैं तुंगनाथ मंदिर के कपाट ।

मक्कूमठ का मार्कंडेश्वर मंदिर है बाबा तुंगनाथजी का शीतकालीन निवास ।

अद्भुत व अति प्राचीन है तुंगनाथ मंदिर ।

क्या करें ?

तुंगनाथ मंदिर आने का सही समय (Best Time To Visit In Tungnath Temple)

ध्यान रखने योग्य बातें।

कैसे पहुँचें तुंगनाथ मंदिर रूद्रप्रयाग ( How To Reach Tungnath Temple)

Rudraprayag From Delhi (दिल्ली से रूद्रप्रयाग 401 किलोमीटर दूर है ) (मोटर मार्ग / By Road) – ऋषिकेश से रूद्रप्रयाग लगभग 140 किलोमीटर दूर है। रूद्रप्रयाग से लगभग 70 किलोमीटर दूर उखीमठ होते हुए चोपता तक पहुँचा जा सकता है। चोपता से लगभग 4 किलोमीटर पैदल चलकर तुंगनाथ मंदिर तक पहुँचा जा सकता है। ऋषिकेश से चोपता लगभग 165 किलोमीटर दूर है। हरिद्वार से चोपता लगभग 185 किलोमीटर दूर है।
Nearest Railway Station Is Rishikesh  – ऋषिकेश सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है । दिल्ली या किसी भी अन्य शहर से ऋषिकेश तक ट्रेन से आया जा सकता है । उसके बाद मोटर मार्ग से टैक्सी या बस लेकर चोपता तक आराम से पहुंचा जा सकता है। सभी प्रमुख जगहों से चोपता के लिए प्राइवेट वाहन या बस हर वक्त उपलब्ध रहती है। आप ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से भी बस या टैक्सी लेकर चोपता तक पहुँच सकते हैं।
Nearest Airport Jolly Grant Airport Dehradun -जॉली ग्रांट हवाई अड्डा उखीमठ से लगभग 230 Kms दूर है मगर यह सड़क मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा है। इसीलिए किसी भी शहर से जैली ग्रांट देहरादून हवाई अड्डे तक हवाई मार्ग से आया जा सकता है । उसके बाद मोटर मार्ग से टैक्सी या बस लेकर उखीमठ / चोपता पहुंचा जा सकता है।

क्यों आयें तुंगनाथ मंदिर ?

बाबा तुंगनाथजी के दर्शन कीजिए ।
सुंदर बुग्यालों , बुरांश के फूलों व आस -पास के प्राकृतिक सौंदर्य का मजा लीजिए ।
विशाल फ़ैली घाटियों , पर्वतारोहण , कैंपिंग कीजिए और ट्रैकिंग का आनंद लीजिए
यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा को महसूस कीजिए।
ठंडी हवा व गढ़वाली पहाड़ी व्यंजनों का मजा लीजिए ।

किसके साथ आए ।

परिवार के साथ आ सकते हैं
नव दम्पत्ति आ सकते हैं ।
दोस्तों के साथ आइए ।
अकेले भी आ सकते हैं शांति व सुकून के कुछ पल बिताने के लिए।

बोली जाने वाली भाषा (Language )

हिंदी
अंग्रेजी
गढ़वाली / स्थानीय भाषा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top