Vasuki Tal RudraPrayag Uttarakhand

जुलाई -अगस्त माह में यह स्थान खिल उठता है हिमालयी फूलों के राजा ब्रह्मकमल के दिव्य फूलों से।

Vasuki Tal RudraPrayag Uttarakhand : उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में प्रसिद्ध व पवित्र केदारनाथ धाम से लगभग 8 किलोमीटर दूर ब्रह्मकमल की भूमि में स्थित है एक बेहद खूबसूरत हिमनदी झील बासुकीताल । समुंद्रतल से लगभग 4,135 मीटर यानि 13,599 फिट की ऊँचाई पर स्थित इस ताल का नाता नागराज बासुकी से जोड़ा जाता है। ऐसा माना जाता है कि बेहद हाई-एल्टीटूयूड में स्थित इस झील में श्रावण मास की पूर्णिमा को मणिधारी नागराज बासुकी के साक्षात दर्शन होते हैं। जुलाई -अगस्त माह में यह स्थान उत्तराखंड के राज्य पुष्प ब्रह्मकमल के फूलों से खिल उठता है क्योंकि उस समय यहाँ प्रचुर मात्रा में ब्रह्म कमल के फूल खिलते हैं जिन्हें श्रद्धालु श्रावण मास में भगवान केदारनाथजी को अर्पित करते हैं। केदारनाथधाम के पुजारी भी नंगे पैर इस ताल तक पहुँचते हैं और फिर यहाँ से ब्रह्मकमल ले जाकर केदारनाथजी को अर्पित करते हैं। हालाँकि पवित्र केदारनाथ धाम से बासुकीताल लगभग 8 किलोमीटर दूर स्थित है लेकिन यहाँ पहुँचने का रास्ता बेहद कठिन , चुनौतीपूर्ण , संकीर्ण व उबड़ -खाबड़ है। लेकिन यहाँ से चौखम्बा सहित कई और पर्वत शिखरों का भव्य नजारा दिखाई देता है। ताल की परिधि लगभग 700 मीटर बताई जाती है। प्रसिद्ध सोनगंगा नदी का उद्गम स्थल यही हिमनदी झील है। यही सोनगंगा नदी आगे जाकर सोनप्रयाग में मंदाकिनी नदी से मिल जाती है।

Similar Places

क्या करें ?

बासुकीताल आने का सही समय (Best Time To Visit In Vasuki Tal)

ध्यान रखने योग्य बातें।

कैसे पहुँचें बासुकीताल रूद्रप्रयाग ( How To Reach Vasuki Tal)

Rudraprayag From Delhi (दिल्ली से रूद्रप्रयाग 401 किलोमीटर दूर है ) (मोटर मार्ग / By Road) – ऋषिकेश से रूद्रप्रयाग लगभग 138 किलोमीटर दूर है। देहरादून से रूद्रप्रयाग लगभग 174 किलोमीटर दूर है। हरिद्वार से रूद्रप्रयाग लगभग 160 किलोमीटर दूर है। रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जहाँ से लगभग 16 किलोमीटर पैदल यात्रा कर या खच्चर , पालकी या हेलीकाप्टर से केदारनाथ मंदिर तक पहुँचा जा सकता है। केदारनाथ धाम से बासुकीताल लगभग 8 किलोमीटर दूर स्थित है।
Nearest Railway Station Is Rishikesh  – ऋषिकेश सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है जो केदारनाथ मंदिर से लगभग 243 किलोमीटर दूर है। दिल्ली या किसी भी अन्य शहर से ऋषिकेश तक ट्रेन से आया जा सकता है । उसके बाद मोटर मार्ग से टैक्सी या बस लेकर केदारमंदिर तक आराम से पहुंचा जा सकता है। सभी प्रमुख जगहों से केदारमंदिर के लिए प्राइवेट वाहन या बस हर वक्त उपलब्ध रहती है। आप ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से भी बस या टैक्सी लेकर केदारनाथ मंदिर तक पहुँच सकते हैं।
Nearest Airport Jolly Grant Airport Dehradun -जॉली ग्रांट हवाई अड्डा केदारमंदिर से लगभग 235 Kms दूर है मगर यह सड़क मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा है। इसीलिए किसी भी शहर से जैली ग्रांट देहरादून हवाई अड्डे तक हवाई मार्ग से आया जा सकता है । उसके बाद मोटर मार्ग से टैक्सी या बस लेकर केदारनाथ मंदिर पहुंचा जा सकता है।

क्यों आयें बासुकीताल ?

वासुकी ताल को देखिये ।
ब्रह्मकमल के फूलों को देखिये। मनमोहक रंग -बिरंगे पक्षी , जीव -जंतु , सुंदर बुग्यालों व आस -पास के प्राकृतिक सौंदर्य का मजा लीजिए ।
विशाल फ़ैली घाटियों , पर्वतारोहण , कैंपिंग कीजिए और ट्रैकिंग का आनंद लीजिए ।
यहां के शांत व एकांत वातावरण को महसूस कीजिए।
ठंडी हवा व गढ़वाली पहाड़ी व्यंजनों का मजा लीजिए ।

किसके साथ आए ।

दोस्तों के साथ आइए ।
अकेले भी आ सकते हैं शांति व सुकून के कुछ पल बिताने के लिए।

बोली जाने वाली भाषा (Language)

हिंदी
अंग्रेजी
गढ़वाली / स्थानीय भाषा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top