Namik Glacier Trek Munsiyari Uttarakhand

ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए एक शानदार जगह।

Namik Glacier Trek Munsiyari Uttarakhand

Namik Glacier Trek Munsiyari Uttarakhand : उत्तराखंड के कुमाऊँ मण्डल के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी क्षेत्र में लगभग 3,600 मीटर (11,800 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है नामिक ग्लेशियर। ‘नामिक’ का अर्थ है जहां “नमकीन पानी के झरने या खारे पानी के झरने” मौजूद हों। इस ग्लेशियर के पास कई सल्फर के झरने है जो इसके “नामिक” नाम को सार्थक करते हैं। यह विश्व की प्रमुख हिमालय चोटियाँ माउंट त्रिशूल , नंदा कोट और नंदा देवी से घिरा हुआ है। कुमाऊँ हिमालय पर लगभग 3 किलोमीटर में फैले इस शानदार ग्लेशियर ट्रेक की शुरुआत मुनस्यारी से होती है। वैसे नामिक ग्लेशियर तक पहुँचने के लिए दो पैदल रास्ते हैं। पहला रास्ता गोगिना (बागेश्वर जिले का अंतिम गांव) से नामिक गाँव (पिथौरागढ़ जिले का अंतिम गांव) होकर नामिक ग्लेशियर तक जाता है और दूसरा रास्ता थल -मुनस्यारी रोड पर बिर्थी के समीप स्थित बाला गाँव से शुरू होता है। अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों के बीच सीमा बनाती हुई रामगंगा नदी नामिक ग्लेशियर से ही निकलती है।

हिमालय चोटियाँ से घिरा है नामिक ग्लेशियर।

मुनस्यारी का आखिरी गांव है नामिक गाँव ।

क्या करें ?

ध्यान रखने योग्य बातें

अवधि।

कैसे पहुँचें मुनस्यारी (How To Reach Munsyari)

Munsyari From Delhi (दिल्ली से मुनस्यारी 616 किलोमीटर) (मोटर मार्ग / By Road)
Munsyari From Haldwani (हल्द्वानी से मुनस्यारी 340 किलोमीटर)(मोटर मार्ग / By Road)
Munsyari From Nainital (नैनीताल से मुनस्यारी 307 किलोमीटर)(मोटर मार्ग / By Road)
Nearest Railway Station Is Tanakpur And Kathgodam (Haldwani) – टनकपुर से मुनस्यारी 275 किलोमीटर दूर हैं (By Road) और काठगोदाम से मुनस्यारी 278 किलोमीटर दूर हैं। दिल्ली से टनकपुर या काठगोदाम तक ट्रेन से आया जा सकता है । उसके बाद मोटर मार्ग से टैक्सी या बस लेकर चंपावत तक पहुंचा जा सकता है। सभी प्रमुख जगहों से मुनस्यारी के लिए प्राइवेट वाहन या बस हर वक्त उपलब्ध रहते हैं।
Nearest Airport (Pantnagar Airport (363 Kms Only By Road) – दिल्ली से पंतनगर हवाई अड्डे तक हवाई मार्ग से आया जा सकता है । उसके बाद मोटर मार्ग से टैक्सी या बस लेकर मुनस्यारी पहुंचा जा सकता है। सभी प्रमुख जगहों से मुनस्यारी के लिए प्राइवेट वाहन या बस हर वक्त उपलब्ध रहते हैं।
Haldwani व Pithoragarh से Munsyari तक हेलीकाप्टर सेवा भी उपलब्ध है। लेकिन इसमें एक बार में केवल 6 व्यक्ति ही जा सकते है। अगर आप इस सेवा का लाभ लेना चाहते हैं तो इसकी Advance में Booking कर लीजिए। हेलीकाप्टर प्रतिदिन Haldwani & Pithoragarh से Munsyari तक जाता है।
Pithoragarh To Munsiyari Distance By Road 129 Kms And Distance between Pithoragarh to Munsiyari by Flight is 54 Kms .

Similar Places

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top