Top 15 Tourist Places To Visit In Chamoli Uttarakhand
चमोली में घूमने की ये 15 शानदार जगहें जो आपको अवश्य देखनी चाहिए।
Places To Visit In Chamoli Uttarakhand : अथाह प्राकृतिक सौंदर्य , पवित्र बद्रीनाथ धाम , पंच प्रयागों में से तीन प्रयाग (कर्णप्रयाग , विष्णुप्रयाग और नंदप्रयाग ), विश्व धरोहर फूलों की घाटी , सिखों का पवित्र धार्मिक स्थल श्रीहेमकुंड साहिब , रूपकुंड , औली , जोशीमठ , बेदनी बुग्याल , माना गाँव (भारत का अंतिम गाँव) , यही तो पहचान है उत्तराखंड के चमोली जिले की। साथ ही साथ दुनिया भर में प्रसिद्ध “चिपको आन्दोलन” का जन्म भी इसी जिले में हुआ था। अलकनंदा नदी के पवित्र तट पर बसा यह जिला 24 फरवरी 1960 को पहली बार अस्तित्व में आया था जिसका मुख्यालय गोपेश्वर में है। यह जिला साहसिक खेलों , खूबसूरत प्राकृतिक वादियों , अनोखी संस्कृतियों , अद्भुत सांस्कृतिक धरोहरों व पवित्र धार्मिक स्थलों का अद्भुत संगम है। पूरा चमोली जिला प्राकृतिक , सांस्कृतिक , धार्मिक व आध्यात्मिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। प्रकृति ने चमोली को बहुत ही खास प्राकृतिक उपहारों से नवाजा है जिसमें से फूलों की घाटी एक है। यूं तो चमोली में देखने लायक अनेक जगहें हैं जहाँ आप जा सकते हैं। लेकिन अगर आप चमोली घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये 15 जगहें आपको अवश्य देखनी चाहिए।
Top 15 Tourist Places To Visit In Chamoli Uttarakhand
Shri Kalpeshwar Temple Pach kedar Chamoli Uttarakhand : इस मंदिर में बड़े विधि -विधान से होती है भगवान भोलेनाथ की जटाओं की पूजा -अर्चना।
Shri Rudranath Temple Pach kedar Chamoli Uttarakhand : इस मंदिर में बड़े विधि -विधान से होती है भगवान भोलेनाथ की मुख की पूजा -अर्चना।
Top 15 Tourist Places To Visit Near Chamoli Uttarakhand : चमोली के आस – पास घूमने की ये 15 शानदार जगहें जो आपको अवश्य देखनी चाहिए।
क्या करें ?
कल -कल बहती अलकनंदा नदी को देखिये। गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर में महादेव और बद्रीनाथ धाम में बद्रीविशालजी के दर्शन कीजिए। स्कीइंग , पर्वतारोहण , ट्रैकिंग , कैंपिंग , राफ़्टिंग व पैराग्लाइडिंग का मजा लीजिए। खूब फोटोग्राफी कीजिए । चमोली में कई धूमने लायक सुंदर जगहें है जैसे विश्व प्रसिद्ध पवित्र बद्रीनाथ धाम , कर्णप्रयाग , विष्णुप्रयाग और नंदप्रयाग , फूलों की घाटी , श्रीहेमकुंड साहिब , रूपकुंड , औली , जोशीमठ , बेदनी बुग्याल , माना गाँव आदि , जहाँ आप जा सकते हैं। इसीलिए आप यहाँ अपने हिसाब से अपना समय बिता सकते हैं।
चमोली आने का सही समय (Best Time To Visit In Chamoli )
चूंकि पूरा चमोली जिला गढ़वाल हिमालय में स्थित पहाड़ी क्षेत्र है जहाँ वर्षा ऋतु के अलावा किसी भी समय आया जा सकता है। इसीलिए चमोली आने का सही समय मार्च से लेकर जून तक और अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक है। अगर आप चमोली में एक – दो दिन रुकना चाहते हैं तो आने से पहले कोई Hotel Book अवश्य कर लीजिए।
ध्यान रखने योग्य बातें।
अगर आप चमोली में पर्वतारोहण , ट्रैकिंग , स्कीइंग , कैंपिंग , राफ़्टिंग व पैराग्लाइडिंग करना चाहते हैं तो इसके बारे में पहले जानकारी अवश्य लें। स्कीइंग करने के लिए आवश्यक जानकारी अवश्य जुटा लें। किसी स्थानीय अनुभवी गाइड से अवश्य सलाह लें। चमोली में पैदल चलने हेतु अच्छी क्वालिटी का जूता अवश्य पहनें। अगर आप चमोली में एक – दो दिन रुकना चाहते हैं तो आने से पहले कोई Hotel Book अवश्य कर लीजिए।
कैसे पहुँचें चमोली ( How To Reach Chamoli Uttarakhand)
कितने दिन के लिए आए (Suggested Duration)
चमोली अपने आप में बहुत ही खूबसूरत शांत पहाड़ी जिला है जहाँ देखने लायक बहुत सी जगहें हैं जैसे पवित्र बद्रीनाथ धाम , कर्णप्रयाग , विष्णुप्रयाग और नंदप्रयाग , फूलों की घाटी , श्रीहेमकुंड साहिब , रूपकुंड , औली , जोशीमठ , बेदनी बुग्याल , माना गाँव , जहाँ आप जा सकते हैं। इसीलिए यहाँ आप अपने हिसाब से अपना समय बिता सकते हैं। अगर आप चमोली में एक – दो दिन रुकना चाहते हैं तो आने से पहले कोई Hotel Book कर लीजिए।
क्यों आयें चमोली?
मौसम (Weather)
बेसुमार प्राकृतिक सौंदर्य , गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र , हरे -भरे जंगल व कल -कल बहती अलकनंदा नदी के साथ -साथ और कई छोटी -बड़ी नदियों के होने के कारण चमोली जिले का मौसम गर्मियों में भी सुहाना रहता है। आप यहां मार्च से लेकर जून तक और सितंबर से लेकर दिसंबर तक कभी भी आ सकते हैं। चमोली जिले के कुछ हिस्सों में सर्दियों में काफी बर्फबारी होती है। अगर आप बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं तो सर्दियों में आइये। अगर आप चमोली में एक – दो दिन रुकना चाहते हैं तो आने से पहले कोई Hotel Book कर लीजिए। फोटोग्राफी के लिए एक अच्छा सा कैमरा अपने साथ अवश्य रखें । ट्रैकिंग के शौक़ीन अपने साथ एक अच्छी क्वालिटी का जूता या स्पोर्ट शू अवश्य रखें।


