Darkot Village In Munsiyari Uttarakhand

दरकोट गाँव : यहाँ के कुशल कारीगर बेहद खूबसूरत डिजाइन बना देते हैं कालीनों में ।

Darkot Village In Munsiyari Uttarakhand

Darkot Village In Munsiyari Uttarakhand : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी शहर से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर मदकोट रोड पर स्थित यह छोटा सा प्यारा सा हरा -भरा गांव दरकोट। इस गाँव में अधिकतर घर व दरवाजे लकड़ी के बने हैं जिन पर खूबसूरत पारंपरिक नक्काशी की गई है। यहां पर अक्सर पर्यटक भोटिया व शौका जनजाति की पारंपरिक तथा उनके पूर्वजों की अनमोल कारीगरी को देखने के लिए पहुंचते हैं। कालीन तथा शाँल बनाने का काम आज भी यहां के लोग बड़े शौक से करते है। ये लोग अपनी कुशल व बारीक कारीगरी से बेहद खूबसूरत डिजाइनों को इन कालीनों तथा शालों में उतार देते हैं। ये इतने खूबसूरत होते हैं कि पहली नजर में आपको यकीन ही नहीं होगा कि ये हाथ से बने हुए हैं। ये इनकी पारंपरिक कला हैं जो पीढी दर पीढी अपने बड़ों से परिवार के छोटे सदस्य सीखते हैं। यहाँ लगभग हर घर में दन , कालीन , शॉल बनने का सामान देखने को मिल जायेगा। यहाँ के अधिकतर लोग गजब के कारीगर होते है जिनकी कला देखते ही बनती है। भोटिया व शौका जनजाति की खासियत यह है कि आज भी उन्होंने अपने पूर्वजों की अनमोल सांस्कृतिक विरासत , सभ्यता व संस्कृति को संभाल कर रखा है। जब भी आप मुनस्यारी या उसके आस -पास के क्षेत्रों में जाएंगे तो आपको इसका अहसास खुद ही हो जायेगा।

क्या करें ?

ध्यान रखने योग्य बातें

अवधि।

कैसे पहुँचें मुनस्यारी (How To Reach Munsyari)

Munsyari From Delhi (दिल्ली से मुनस्यारी 616 किलोमीटर) (मोटर मार्ग / By Road)
Munsyari From Haldwani (हल्द्वानी से मुनस्यारी 340 किलोमीटर)(मोटर मार्ग / By Road)
Munsyari From Nainital (नैनीताल से मुनस्यारी 307 किलोमीटर)(मोटर मार्ग / By Road)
Nearest Railway Station Is Tanakpur And Kathgodam (Haldwani) – टनकपुर से मुनस्यारी 275 किलोमीटर दूर हैं (By Road) और काठगोदाम से मुनस्यारी 278 किलोमीटर दूर हैं। दिल्ली से टनकपुर या काठगोदाम तक ट्रेन से आया जा सकता है । उसके बाद मोटर मार्ग से टैक्सी या बस लेकर चंपावत तक पहुंचा जा सकता है। सभी प्रमुख जगहों से मुनस्यारी के लिए प्राइवेट वाहन या बस हर वक्त उपलब्ध रहते हैं।
Nearest Airport (Pantnagar Airport (363 Kms Only By Road) – दिल्ली से पंतनगर हवाई अड्डे तक हवाई मार्ग से आया जा सकता है । उसके बाद मोटर मार्ग से टैक्सी या बस लेकर मुनस्यारी पहुंचा जा सकता है। सभी प्रमुख जगहों से मुनस्यारी के लिए प्राइवेट वाहन या बस हर वक्त उपलब्ध रहते हैं।
Haldwani व Pithoragarh से Munsyari तक हेलीकाप्टर सेवा भी उपलब्ध है। लेकिन इसमें एक बार में केवल 6 व्यक्ति ही जा सकते है। अगर आप इस सेवा का लाभ लेना चाहते हैं तो इसकी Advance में Booking कर लीजिए। हेलीकाप्टर प्रतिदिन Haldwani & Pithoragarh से Munsyari तक जाता है।
Pithoragarh To Munsiyari Distance By Road 129 Kms And Distance between Pithoragarh to Munsiyari by Flight is 54 Kms .

Similar Places

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top