Shri Kalpeshwar Temple Pach kedar RudraPrayag Uttarakhand

इस मंदिर में बड़े विधि -विधान से होती है भगवान भोलेनाथ की जटाओं की पूजा -अर्चना।

Shri Kalpeshwar Temple Pach kedar Chamoli Uttarakhand : उत्तराखंड के चमोली जिले की उर्गम घाटी में कल्पगंगा नदी के किनारे बड़े शान से विराजमान हैं अनादिनाथ कल्पेश्वर महादेव या जटाधारी महादेव। बाबा कल्पेश्वरजी को पंच केदारों (केदारनाथ , तुंगनाथ , रुद्रनाथ , मध्यमहेश्वर और कल्पेश्वर) में से पाँचवा और अन्तिम केदार माना जाता है। ये मंदिर पंच केदारों में पाँचवा केदार मंदिर होने के साथ – साथ एकमात्र ऐसा केदार मंदिर भी है जो सालभर श्रद्धालुओं के लिए खुला रहता है जबकि अन्य केदार मंदिरों के कपाट सर्दियों में बंद हो जाते हैं। समुंद्रतल से लगभग 2,200 मीटर की ऊँचाई पर स्थित इस मंदिर में भगवान भोलेनाथ के कल्प यानि जटाओं (केश) के साथ – साथ स्वयंभू शिवलिंग की पूजा -अर्चना बड़े विधि – विधान से की जाती है। इस मंदिर के गर्भगृह तक पहुँचने के लिए एक छोटी सी प्राकृतिक गुफा से होकर गुजरना पड़ता है जो पत्थरों से निर्मित है। चारों तरफ हरियाली से घिरे इस कल्पेश्वर महादेव मंदिर के पास ही कल्पगंगा निरंतर अविचल बहती रहती है। एक प्राचीन कल्पवृक्ष की छाँव इस मंदिर परिसर का वातावरण और भी पवित्र बना देती है जो मन को असीम शांत प्रदान करती है।

Similar Places

कौन हैं पंचकेदार ?

कब बंद होते हैं कल्पेश्वर मंदिर के कपाट ।

अद्भुत व बहुत प्राचीन है कल्पेश्वर मंदिर ।

क्या करें ?

कल्पेश्वर मंदिर आने का सही समय (Best Time To Visit In Kalpeshwar Mahadev Temple)

ध्यान रखने योग्य बातें।

कैसे पहुँचें कल्पेश्वर मंदिर चमोली ( How To Reach Kalpeshwar Mahadev Temple)

Rudraprayag From Delhi (दिल्ली से गोपेश्वर 447 लगभग किलोमीटर दूर (By Road) है ) – कल्पेश्वर मंदिर चमोली जिले की उर्गम घाटी में स्थित है। कल्पेश्वर मंदिर पहुँचने के लिए सबसे पहले आपको गोपेश्वर आना पड़ेगा। इसके बाद गोपेश्वर से हेलंग के देवग्राम गाँव / उर्गम गाँव तक टैक्सी या बस से पहुँचना पड़ेगा जहाँ से लगभग दो किलोमीटर का सफर तय कर आप कल्पेश्वर मंदिर पहुँच तक सकते हैं। कल्पेश्वर मंदिर जोशीमठ के भी काफी करीब है।
Nearest Railway Station Is Rishikesh  – ऋषिकेश सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है जो गोपेश्वर से 255 कोलोमीटर दूर है । दिल्ली या किसी भी अन्य शहर से ऋषिकेश तक ट्रेन से आया जा सकता है । उसके बाद मोटर मार्ग से टैक्सी या बस लेकर गोपेश्वर तक आराम से पहुंचा जा सकता है। सभी प्रमुख जगहों से गोपेश्वर के लिए प्राइवेट वाहन या बस हर वक्त उपलब्ध रहती है। आप ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से भी बस या टैक्सी लेकर गोपेश्वर तक पहुँच सकते हैं।
Nearest Airport Jolly Grant Airport Dehradun -जॉली ग्रांट हवाई अड्डा गोपेश्वर से लगभग 272 Kms दूर है मगर यह सड़क मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा है। इसीलिए किसी भी शहर से जैली ग्रांट देहरादून हवाई अड्डे तक हवाई मार्ग से आया जा सकता है । उसके बाद मोटर मार्ग से टैक्सी या बस लेकर गोपेश्वर पहुंचा जा सकता है।

क्यों आयें कल्पेश्वर मंदिर ?

बाबा कल्पेश्वरजी के दर्शन कीजिए और साथ ही साथ बुद्ध केदार , ध्यानबद्री और सप्तबद्री के दर्शन भी कर सकते हैं ।
आम के बाग और आलू के खेत देखिये ।
पर्वतारोहण , कैंपिंग कीजिए और ट्रैकिंग का आनंद लीजिए
चौखम्बा , पंचचूली , नंदादेवी और बंदरपूछ पर्वत शृंखलाओं के दर्शन कीजिए।
ठंडी हवा व गढ़वाली पहाड़ी व्यंजनों का मजा लीजिए ।

किसके साथ आए ।

परिवार के साथ आ सकते हैं
नव दम्पत्ति आ सकते हैं ।
दोस्तों के साथ आइए ।
अकेले भी आ सकते हैं शांति व सुकून के कुछ पल बिताने के लिए।

बोली जाने वाली भाषा (Language )

हिंदी
अंग्रेजी
गढ़वाली / स्थानीय भाषा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top