Nanda Devi Mandir In Munsiyari Uttarakhand

नंदा देवी मंदिर : यहाँ से कीजिए पंचचूली पर्वत की पाँचों चोटियों के दीदार।

Nanda Devi Mandir In Munsiyari Uttarakhand

Nanda Devi Mandir In Munsiyari Uttarakhand : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी शहर से लगभग 3 किलोमीटर और समुद्रतल से लगभग 7500 फीट की ऊंचाई पर डांडाधार में स्थित है मां नंदा देवी का प्रसिद्ध मंदिर। मां नंदा देवी को यहाँ पर कुलदेवी के रूप में पूजा जाता है। इस पूरे क्षेत्र की रक्षक भी माँ नंदा देवी ही हैं। वैसे भी माँ नंदा पूरे कुमाऊँ क्षेत्र की आराध्य देवी हैं। इसीलिए नैनीताल , अल्मोड़ा सहित अनेक जगहों पर उनके भव्य मंदिर हैं। नंदाष्टमी के दिन यहाँ विशाल मेले का आयोजन होता हैं। नंदाष्टमी के दिन माँ नंदा को उनके प्रिय पुष्प ब्रह्मकमल विशेष रूप से चढ़ाये जाते हैं। ये फूल 18 हजार फिट से भी अधिक ऊंचाई वाले उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पाये जाते हैं। नंदाष्टमी के दिन माँ नंदा को अर्पित किये जाने वाले ये फूल विशेष रूप से नंदा कुंड क्षेत्र (उच्च हिमालयी क्षेत्र) से लाये जाते हैं जिनको लाने के लिए क्षेत्र के कुछ विशेष लोग नंदाष्टमी से बहुत पहले वहाँ चले जाते हैं। नंदाष्टमी के दिन , नवरात्रि में या विशेष पर्वो और त्योहारों के अवसर पर इस पावन मंदिर में बहुत अधिक भीड़ रहती है। यहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने आते हैं। पंचचूली पर्वत की पाँचों चोटियाँ यहाँ से साफ़ व सामने दिखाई देती हैं।

क्या करें ?

ध्यान रखने योग्य बातें

अवधि (Duration)

कैसे पहुँचें मुनस्यारी (How To Reach Munsyari)

Munsyari From Delhi (दिल्ली से मुनस्यारी 616 किलोमीटर) (मोटर मार्ग / By Road)
Munsyari From Haldwani (हल्द्वानी से मुनस्यारी 340 किलोमीटर)(मोटर मार्ग / By Road)
Munsyari From Nainital (नैनीताल से मुनस्यारी 307 किलोमीटर)(मोटर मार्ग / By Road)
Nearest Railway Station Is Tanakpur And Kathgodam (Haldwani) – टनकपुर से मुनस्यारी 275 किलोमीटर दूर हैं (By Road) और काठगोदाम से मुनस्यारी 278 किलोमीटर दूर हैं। दिल्ली से टनकपुर या काठगोदाम तक ट्रेन से आया जा सकता है । उसके बाद मोटर मार्ग से टैक्सी या बस लेकर चंपावत तक पहुंचा जा सकता है। सभी प्रमुख जगहों से मुनस्यारी के लिए प्राइवेट वाहन या बस हर वक्त उपलब्ध रहते हैं।
Nearest Airport (Pantnagar Airport (363 Kms Only By Road) – दिल्ली से पंतनगर हवाई अड्डे तक हवाई मार्ग से आया जा सकता है । उसके बाद मोटर मार्ग से टैक्सी या बस लेकर मुनस्यारी पहुंचा जा सकता है। सभी प्रमुख जगहों से मुनस्यारी के लिए प्राइवेट वाहन या बस हर वक्त उपलब्ध रहते हैं।
Haldwani व Pithoragarh से Munsyari तक हेलीकाप्टर सेवा भी उपलब्ध है। लेकिन इसमें एक बार में केवल 6 व्यक्ति ही जा सकते है। अगर आप इस सेवा का लाभ लेना चाहते हैं तो इसकी Advance में Booking कर लीजिए। हेलीकाप्टर प्रतिदिन Haldwani & Pithoragarh से Munsyari तक जाता है।
Pithoragarh To Munsiyari Distance By Road 129 Kms And Distance between Pithoragarh to Munsiyari by Flight is 54 Kms .

Similar Places

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top