Kalamuni Top In Munsiyari Uttarakhand

कालामुनि टॉप : सबसे ऊंची जगह से कीजिए पूरी मुनस्यारी व पंचचूली पर्वत के दर्शन ।

Kalamuni Top in Munsiyari Uttarakhand

Kalamuni Top In Munsiyari Uttarakhand : 9,600 फीट (2,890 Meters) की ऊंचाई पर स्थित यह जगह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी शहर से लगभग 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। संभवत: यह मुनस्यारी की दूसरी सबसे ऊंची जगह है। ऊँची जगह होने के कारण यहाँ से आप सम्पूर्ण मुनस्यारी के दर्शन आराम से कर सकते हैं। इसीलिए यह पर्यटकों का पसंदीदा जगह है। यह जगह अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ धार्मिक महत्व के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां पर मां काली का एक प्राचीन मंदिर है जो स्थानीय लोगों की आस्था और विश्वास का केंद्र है। इस मंदिर में लोग घंटी बाँध कर माता काली से अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं और ऐसा माना जाता है कि माता काली उनकी मनोकामना अवश्य पूर्ण करती हैं। यहाँ पर कभी – कभार नागा साधु भी ध्यान करते हुए दिख जाते हैं। यहाँ से गुजरने वाले वाहनों (बस , कार , टैक्सी आदि) के ड्राइवर यहाँ रुक कर अपनी सुरक्षित यात्रा की प्रार्थना करते है। यहां से पंचचूली पर्वत के दर्शन आराम से किए जा सकते हैं। ट्रैकर्स को यह जगह बहुत पसंद है। कुछ लोग तो यहाँ से होकर और आगे निकल जाते हैं और कुछ यही शिविर लगा कर पंचचूली पर्वत व उसके आस -पास के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाते हैं। कहा जाता है कि मौसम का पहला हिमपात यही होता है।

क्या करें ?

ध्यान रखने योग्य बातें

अवधि ।

कैसे पहुँचें मुनस्यारी (How To Reach Munsyari)

Munsyari From Delhi (दिल्ली से मुनस्यारी 616 किलोमीटर) (मोटर मार्ग / By Road)
Munsyari From Haldwani (हल्द्वानी से मुनस्यारी 340 किलोमीटर)(मोटर मार्ग / By Road)
Munsyari From Nainital (नैनीताल से मुनस्यारी 307 किलोमीटर)(मोटर मार्ग / By Road)
Nearest Railway Station Is Tanakpur And Kathgodam (Haldwani) – टनकपुर से मुनस्यारी 275 किलोमीटर दूर हैं (By Road) और काठगोदाम से मुनस्यारी 278 किलोमीटर दूर हैं। दिल्ली से टनकपुर या काठगोदाम तक ट्रेन से आया जा सकता है । उसके बाद मोटर मार्ग से टैक्सी या बस लेकर चंपावत तक पहुंचा जा सकता है। सभी प्रमुख जगहों से मुनस्यारी के लिए प्राइवेट वाहन या बस हर वक्त उपलब्ध रहते हैं।
Nearest Airport (Pantnagar Airport (363 Kms Only By Road) – दिल्ली से पंतनगर हवाई अड्डे तक हवाई मार्ग से आया जा सकता है । उसके बाद मोटर मार्ग से टैक्सी या बस लेकर मुनस्यारी पहुंचा जा सकता है। सभी प्रमुख जगहों से मुनस्यारी के लिए प्राइवेट वाहन या बस हर वक्त उपलब्ध रहते हैं।
Haldwani व Pithoragarh से Munsyari तक हेलीकाप्टर सेवा भी उपलब्ध है। लेकिन इसमें एक बार में केवल 6 व्यक्ति ही जा सकते है। अगर आप इस सेवा का लाभ लेना चाहते हैं तो इसकी Advance में Booking कर लीजिए। हेलीकाप्टर प्रतिदिन Haldwani & Pithoragarh से Munsyari तक जाता है।
Pithoragarh To Munsiyari Distance By Road 129 Kms And Distance between Pithoragarh to Munsiyari by Flight is 54 Kms .

Similar Places

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top