Birthi Waterfall Near Munsiyari Uttarakhand

दूधिया रंग का प्राकृतिक झरना है पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र ।

Birthi Waterfall Near Munsiyari Uttarakhand

Birthi Waterfall Near Munsiyari Uttarakhand : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी शहर से लगभग 35 किलोमीटर दूर देखने लायक एक शानदार जगह है बिर्थी वॉटरफॉल। यहां पर एक सुंदर सा बहता हुआ प्राकृतिक झरना है जिसका पानी 126 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिरता है। ऊंचाई से गिरता हुआ झरने का पानी ऐसा प्रतीत होता है मानो जैसे कोई सफेद दूध की धार बह रही हो। मंत्रमुग्ध कर देने वाला आस – पास का हरा – भरा वातावरण और ऊपर से लगातार नीचे गिरता हुआ ठंडे पानी का झरना इस जगह का मुख्य आकर्षण है । इस झरने को देखने आने वाले पर्यटकों की संख्या हर साल बढ़ती ही जा रही है। लोग यहाँ आकर अपने – आप को तरोताजा महसूस करते हैं। टैक्सी और बस से उतरने के बाद बस आपको थोडा़ पैदल चलकर ही इन पहाड़ी टेढ़े मेढ़े रास्ते को पार कर झरने तक पहुंचना पड़ेगा। 

क्या करें ?

ध्यान रखने योग्य बातें

अवधि।

कैसे पहुँचें मुनस्यारी (How To Reach Munsyari)

Munsyari From Delhi (दिल्ली से मुनस्यारी 616 किलोमीटर) (मोटर मार्ग / By Road)
Munsyari From Haldwani (हल्द्वानी से मुनस्यारी 340 किलोमीटर)(मोटर मार्ग / By Road)
Munsyari From Nainital (नैनीताल से मुनस्यारी 307 किलोमीटर)(मोटर मार्ग / By Road)
Nearest Railway Station Is Tanakpur And Kathgodam (Haldwani) – टनकपुर से मुनस्यारी 275 किलोमीटर दूर हैं (By Road) और काठगोदाम से मुनस्यारी 278 किलोमीटर दूर हैं। दिल्ली से टनकपुर या काठगोदाम तक ट्रेन से आया जा सकता है । उसके बाद मोटर मार्ग से टैक्सी या बस लेकर चंपावत तक पहुंचा जा सकता है। सभी प्रमुख जगहों से मुनस्यारी के लिए प्राइवेट वाहन या बस हर वक्त उपलब्ध रहते हैं।
Nearest Airport (Pantnagar Airport (363 Kms Only By Road) – दिल्ली से पंतनगर हवाई अड्डे तक हवाई मार्ग से आया जा सकता है । उसके बाद मोटर मार्ग से टैक्सी या बस लेकर मुनस्यारी पहुंचा जा सकता है। सभी प्रमुख जगहों से मुनस्यारी के लिए प्राइवेट वाहन या बस हर वक्त उपलब्ध रहते हैं।
Haldwani व Pithoragarh से Munsyari तक हेलीकाप्टर सेवा भी उपलब्ध है। लेकिन इसमें एक बार में केवल 6 व्यक्ति ही जा सकते है। अगर आप इस सेवा का लाभ लेना चाहते हैं तो इसकी Advance में Booking कर लीजिए। हेलीकाप्टर प्रतिदिन Haldwani & Pithoragarh से Munsyari तक जाता है।
Pithoragarh To Munsiyari Distance By Road 129 Kms And Distance between Pithoragarh to Munsiyari by Flight is 54 Kms .

Similar Places

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top