BetuliDhar Near Munsiyari Uttarakhand

स्कीइंग के शौकीनों के लिए एक शानदार जगह।

BetuliDhar Near Munsiyari Uttarakhand

BetuliDhar Near Munsiyari Uttarakhand : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी शहर से सिर्फ 7 किलोमीटर दूर और समुद्रतल से लगभग 9,000 फीट (2748 मीटर) की ऊंचाई पर स्थित है बेटुलीधार। बेटुलीधार अपने शांत सुरम्य वातावरण , शानदार सूर्योदय व सूर्यास्त और स्कीइंग के लिए जाना जाता है। यह पूरा क्षेत्र लाल व गुलाबी रंग के बुरांश के पेड़ों से ढका है। बसंत ऋतु व उसके आस -पास यह जगह पूरी तरह से सुर्ख लाल बुराँश के फूलों से सजी रहती है। इसीलिए कुछ लोग इसे “बुरांश का बगीचा / Rhododendrons Garden” भी कहते हैं। यहाँ से बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियाँ , बालाती और रालम ग्लेशियरों के सुंदर व मनमोहक नज़ारे दिखाई देते हैं। इस जगह की सबसे प्रमुख विशेषता यहां का सूर्योदय और सूर्यास्त है जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहाँ आते हैं। साहसिक खेल स्कीइंग के लिए यह सबसे शानदार जगह है।

लोकप्रिय स्नो स्कीइंग स्थल ।

क्या करें ?

ध्यान रखने योग्य बातें

अवधि ।

कैसे पहुँचें मुनस्यारी (How To Reach Munsyari)

Munsyari From Delhi (दिल्ली से मुनस्यारी 616 किलोमीटर) (मोटर मार्ग / By Road)
Munsyari From Haldwani (हल्द्वानी से मुनस्यारी 340 किलोमीटर)(मोटर मार्ग / By Road)
Munsyari From Nainital (नैनीताल से मुनस्यारी 307 किलोमीटर)(मोटर मार्ग / By Road)
Nearest Railway Station Is Tanakpur And Kathgodam (Haldwani) – टनकपुर से मुनस्यारी 275 किलोमीटर दूर हैं (By Road) और काठगोदाम से मुनस्यारी 278 किलोमीटर दूर हैं। दिल्ली से टनकपुर या काठगोदाम तक ट्रेन से आया जा सकता है । उसके बाद मोटर मार्ग से टैक्सी या बस लेकर चंपावत तक पहुंचा जा सकता है। सभी प्रमुख जगहों से मुनस्यारी के लिए प्राइवेट वाहन या बस हर वक्त उपलब्ध रहते हैं।
Nearest Airport (Pantnagar Airport (363 Kms Only By Road) – दिल्ली से पंतनगर हवाई अड्डे तक हवाई मार्ग से आया जा सकता है । उसके बाद मोटर मार्ग से टैक्सी या बस लेकर मुनस्यारी पहुंचा जा सकता है। सभी प्रमुख जगहों से मुनस्यारी के लिए प्राइवेट वाहन या बस हर वक्त उपलब्ध रहते हैं।
Haldwani व Pithoragarh से Munsyari तक हेलीकाप्टर सेवा भी उपलब्ध है। लेकिन इसमें एक बार में केवल 6 व्यक्ति ही जा सकते है। अगर आप इस सेवा का लाभ लेना चाहते हैं तो इसकी Advance में Booking कर लीजिए। हेलीकाप्टर प्रतिदिन Haldwani & Pithoragarh से Munsyari तक जाता है।
Pithoragarh To Munsiyari Distance By Road 129 Kms And Distance between Pithoragarh to Munsiyari by Flight is 54 Kms .

Similar Places

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top