Maharajke Park Pithoragarh Uttarakhand

महाराजके की लड़ाई में शहीद कुमाऊं रेजिमेंट के वीर नायकों के सम्मान में एक शानदार स्मारक।

Maharajke Park Pithoragarh Uttarakhand

Maharajke Park Pithoragarh Uttarakhand : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के पिथौरागढ़ शहर से सिर्फ 4 किलोमीटर दूर पिथौरागढ़ – झूलाघाट रोड पर कासनी सैन्य क्षेत्र में स्थित है महाराजके पार्क। शहर के बहुत करीब स्थित इस पार्क को किसी फूल के बगीचे की तरह खूबसूरत रंग -बिरंगी फूलों से सजाया है। पार्क में विभिन्न प्रजातियों के पेड़ – पौधों को बड़े ही करीने से लगाया गया है। बीच -बीच में लोगों के टहलने के लिए पैदल रास्ते भी बनाये गये है जिनमें चहलकदमी कर लोग आराम से पूरे पार्क में घूम सकते है। पार्क के एक कोने में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले , स्लाइडर आदि भी लगे हुए है। सन 1965 में भारत-पाक युद्ध के दौरान महाराजके पार्क का निर्माण किया गया था। पार्क में सन 1965 की लड़ाई में कुमाँऊ रेजीमेन्ट के शहीद हुए वीरों के सम्मान में एक शानदार स्मारक भी बना हुआ है जो पर्यटकों के मुख्य आकर्षण का केंद है। यह पार्क न केवल पर्यटकों के लिए बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी परिवार के साथ क्वालिटी समय बिताने व पिकनिक मनाने के लिए एक शानदार जगह है।

वीर शहीदों के सम्मान में शानदार स्मारक भी है इस पार्क में ।

क्या करें ?

ध्यान रखने योग्य बातें

अवधि ।

कैसे पहुँचें पिथौरागढ़ ?

Pithoragarh From Delhi (दिल्ली से पिथौरागढ़ 486 किलोमीटर) (मोटर मार्ग / By Road)
Pithoragarh From Haldwani (हल्द्वानी से पिथौरागढ़ 188 किलोमीटर)(मोटर मार्ग / By Road)
Pithoragarh From Nainital (नैनीताल से पिथौरागढ़ 178 किलोमीटर)(मोटर मार्ग / By Road)
Nearest Railway Station Is Tanakpur And Kathgodam (Haldwani) – टनकपुर से पिथौरागढ़ 147 किलोमीटर दूर हैं (By Road) और काठगोदाम से पिथौरागढ़ 183 किलोमीटर दूर हैं। दिल्ली से टनकपुर या काठगोदाम तक ट्रेन से आया जा सकता है । उसके बाद मोटर मार्ग से टैक्सी या बस लेकर पिथौरागढ़ तक पहुंचा जा सकता है। सभी प्रमुख जगहों से पिथौरागढ़ के लिए प्राइवेट वाहन या बस हर वक्त उपलब्ध रहती हैं।
Nearest Airport (Pantnagar Airport (233 Kms Only By Road) – दिल्ली से पंतनगर हवाई अड्डे तक हवाई मार्ग से आया जा सकता है । उसके बाद मोटर मार्ग से टैक्सी या बस लेकर पिथौरागढ़ पहुंचा जा सकता है। सभी प्रमुख जगहों से पिथौरागढ़ के लिए प्राइवेट वाहन या बस हर वक्त उपलब्ध रहती हैं।
Note – Haldwani से Pithoragarh तक हेलीकाप्टर सेवा भी उपलब्ध है। लेकिन इसमें एक बार में केवल 6 व्यक्ति ही जा सकते है। अगर आप इस सेवा का लाभ लेना चाहते हैं तो इसकी Advance में Booking कर लीजिए। हेलीकाप्टर प्रतिदिन Haldwani से Pithoragarh तक जाता और फिर वापस आता है।

Similar Places

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top