Mostamanu Temple Chandak Pithoragarh Uttarakhand

मोस्टामानू मंदिर : इस मंदिर में विराजमान हैं साक्षात बारिश के देवता।

Mostamanu Temple Chandak Pithoragarh Uttarakhand

Mostamanu Temple Chandak Pithoragarh Uttarakhand : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के पिथौरागढ़ शहर से सिर्फ 7 किलोमीटर दूर चंडाक गाँव में स्थित है मोस्टामानू मंदिर जहाँ मोस्टा देवता साक्षात विराजमान हैं। मोस्टा देवताजी को पूरे सोर घाटी के प्रमुख आराध्य देवों में से एक माना जाता है। इन्हें “जल या बारिश का देवता” माना जाता है। यहां के स्थानीय लोग अपनी सुख समृद्धि , शांति , सुरक्षा व खेतों में अच्छी फसल के लिए मोस्टा देवता की पूजा – आराधना करते हैं । यहाँ मान्यता है कि मोस्टा देवता इस क्षेत्र में आने वाली आपदाओं से लोगों की रक्षा करते हैं। मोस्टमानु देवता को नेपाल से लाकर यहां स्थापित किया गया है। यह मन्दिर काफी ऊंचाई वाली जगह में स्थित है । इसीलिए यहाँ से पूरे पिथौरागढ़ शहर , आस -पास के गाँवों , चारों तरफ की पहाड़ियों और घाटियों के अद्भुत प्राकृतिक दृश्य दिखाई देते है। पारंपरिक कुमाऊंनी शैली में बने मोस्टामानु मंदिर का परिसर एकदम शांत व विशाल है जहाँ भक्तजन सुकून का अनुभव करते है।

मोस्टामानु मंदिर में होता है भव्य मेले का आयोजन ।

मंदिर परिसर में रखा पत्थर उठाना कोई खेल नही।

क्या करें ?

ध्यान रखने योग्य बातें

अवधि ।

कैसे पहुँचें पिथौरागढ़ ?

Pithoragarh From Delhi (दिल्ली से पिथौरागढ़ 486 किलोमीटर) (मोटर मार्ग / By Road)
Pithoragarh From Haldwani (हल्द्वानी से पिथौरागढ़ 188 किलोमीटर)(मोटर मार्ग / By Road)
Pithoragarh From Nainital (नैनीताल से पिथौरागढ़ 178 किलोमीटर)(मोटर मार्ग / By Road)
Nearest Railway Station Is Tanakpur And Kathgodam (Haldwani) – टनकपुर से पिथौरागढ़ 147 किलोमीटर दूर हैं (By Road) और काठगोदाम से पिथौरागढ़ 183 किलोमीटर दूर हैं। दिल्ली से टनकपुर या काठगोदाम तक ट्रेन से आया जा सकता है । उसके बाद मोटर मार्ग से टैक्सी या बस लेकर पिथौरागढ़ तक पहुंचा जा सकता है। सभी प्रमुख जगहों से पिथौरागढ़ के लिए प्राइवेट वाहन या बस हर वक्त उपलब्ध रहती हैं।
Nearest Airport (Pantnagar Airport (233 Kms Only By Road) – दिल्ली से पंतनगर हवाई अड्डे तक हवाई मार्ग से आया जा सकता है । उसके बाद मोटर मार्ग से टैक्सी या बस लेकर पिथौरागढ़ पहुंचा जा सकता है। सभी प्रमुख जगहों से पिथौरागढ़ के लिए प्राइवेट वाहन या बस हर वक्त उपलब्ध रहती हैं।
Note – Haldwani से Pithoragarh तक हेलीकाप्टर सेवा भी उपलब्ध है। लेकिन इसमें एक बार में केवल 6 व्यक्ति ही जा सकते है। अगर आप इस सेवा का लाभ लेना चाहते हैं तो इसकी Advance में Booking कर लीजिए। हेलीकाप्टर प्रतिदिन Haldwani से Pithoragarh तक जाता और फिर वापस आता है।

Similar Places

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top