Chitai Golu Devta Temple Almora Uttarakhand

चितई गोलू मन्दिर : लोगों की अटूट आस्था और विश्वास का केंद्र है न्याय के देवता का दरबार।

Chitai Golu Devta Temple Almora Uttarakhand : उत्तराखंड के अल्मोड़ा शहर से सिर्फ 8 किलोमीटर दूर अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मार्ग में स्थित है न्याय के देवता चितई गोलू देवता का मंदिर। गोलू देवता को कुमांऊ में “न्याय का देवता” माना जाता हैं। मन्दिर के अन्दर सफेद घोड़े में सवार सिर में सफेद पगड़ी बांधे गोलज्यू महाराज की मूर्ति है। इस मन्दिर में गोलूजी देवता की अध्यक्षता में गौर भैरव के रूप में भगवान शिव भी विराजमान हैं | इस मंदिर का निर्माण एक चंद्रवंशी सेनापति ने 12 वीं शताब्दी में करवाया था। यह मंदिर उत्तराखंड के समस्त लोगों के लिए असीम आस्था , विश्वास और श्रद्धा का केंद्र है। यहां पर लोग दूर-दूर से मन्नत व न्याय मांगने आते हैं। भक्तजन अपनी समस्याओं को एक कागज में लिखकर मंदिर के परिसर में रखकर चले जाते हैं और जब उनकी मन्नत पूरी हो जाती है तो वो दुबारा यहाँ आकर मंदिर में घंटी चढ़ाकर गोलू देवता का आभार प्रकट करते हैं।

न्याय के देवता है गोल्ज्यू महाराज

क्या करें ?

ध्यान रखने योग्य बातें

अवधि ।

कैसे पहुँचें अल्मोड़ा ?

Almora From Delhi (दिल्ली से अल्मोड़ा 384 किलोमीटर) (मोटर मार्ग / By Road)
Almora From Haldwani (हल्द्वानी से अल्मोड़ा 89 किलोमीटर)(मोटर मार्ग / By Road)
Almora From Nainital (नैनीताल से अल्मोड़ा 64 किलोमीटर)(मोटर मार्ग / By Road)
Nearest Railway Station Kathgodam (काठगोदाम से अल्मोड़ा 81 किलोमीटर दूर हैं (By Road)
Nearest Airport (Pantnagar Airport (114 Kms Only By Road) दिल्ली से पंतनगर हवाई अड्डे तक हवाई मार्ग से आया जा सकता है । उसके बाद मोटर मार्ग से टैक्सी या बस लेकर अल्मोड़ा पहुंचा जा सकता है। सभी प्रमुख जगहों से अल्मोड़ा के लिए प्राइवेट वाहन हर वक्त उपलब्ध रहते हैं।

Similar Places

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top