Kasar Devi Temple Almora Uttarakhand

कसार देवी मंदिर : भारत का एकलौता ऐसा मंदिर जहाँ चुंबकीय शक्तियों मौजूद हैं।

Kasar Devi Temple Almora Uttarakhand

Kasar Devi Temple Almora Uttarakhand : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थित अल्मोड़ा शहर से करीब 8 किलोमीटर दूर एक ऊँचे पर्वत पर स्थित है शक्तिपुंज मां कसार देवी का भव्य मंदिर। मान्यता है कि यहाँ माता साक्षात प्रकट हुई थी। पूरे भारत में यह एक ऐसा एकलौती जगह या मंदिर है जहाँ चुंबकीय शक्तियों (Magnetic Energy) मौजूद है। इस मंदिर के आस – पास कई जगहों पर धरती के नीचे बड़े -बड़े भू – चुंबकीय पिंड (Giant Geomagnetic Field) मौजूद हैं। इस मंदिर से जुडी शक्तियों के बारे में पता लगाने की कोशिश नासा के वैज्ञानिक ने भी की मगर खाली हाथ लौट गये। लेकिन भक्तों को इस जगह पर बड़ी शान्ति व सुकून का अनुभव होता है। हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन इस मंदिर में कसार मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें भक्त बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। सन 1890 में स्वामी विवेकानंद जी ने भी यहाँ ध्यान किया था जिसका जिक्र उन्होंने अपनी एक किताब में किया है। इस मंदिर में सदैव भक्तों का मेला लगा रहता है। यहां से हिमालय की ऊंची – ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं के दर्शन होते हैं। इसका प्राकृतिक सौंदर्य देश – विदेश से आने वाले पर्यटकों को खूब भाता है। ऊँचाई में स्थित होने के कारण यहां का तापमान हमेशा कम ह़ी रहता है। इसीलिए यहां पर गर्मियों में पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है। यहां पर एक खूबसूरत बौद्ध मठ व स्वामी विवेकानंद गुफा भी है।

“कसार देवी GPS 8” और “वैन एलन बेल्ट” मौजूद है यहाँ ।

क्या करें ?

ध्यान रखने योग्य बातें

अवधि।

कैसे पहुँचें अल्मोड़ा (How To Reach Kasar Devi Temple Almora)

Almora From Delhi : दिल्ली से अल्मोड़ा लगभग 384 किलोमीटर (मोटर मार्ग / By Road) दूर है और मां कसार देवी मंदिर अल्मोड़ा शहर से करीब 8 किलोमीटर दूर स्थित है।
Almora From Haldwani (हल्द्वानी से अल्मोड़ा 89 किलोमीटर)(मोटर मार्ग / By Road)
Almora From Nainital (नैनीताल से अल्मोड़ा 64 किलोमीटर)(मोटर मार्ग / By Road)
Nearest Railway Station Kathgodam (काठगोदाम से अल्मोड़ा 81 किलोमीटर दूर हैं (By Road)
Nearest Airport (Pantnagar Airport (114 Kms Only By Road) दिल्ली से पंतनगर हवाई अड्डे तक हवाई मार्ग से आया जा सकता है । उसके बाद मोटर मार्ग से टैक्सी या बस लेकर अल्मोड़ा पहुंचा जा सकता है। सभी प्रमुख जगहों से अल्मोड़ा के लिए प्राइवेट वाहन हर वक्त उपलब्ध रहते हैं।

Similar Places

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top