Gaurikund RudraPrayag Uttarakhand

जहाँ माँ गौरी ने भगवान भोलेनाथ को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी।

Gaurikund RudraPrayag Uttarakhand : उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले के रूद्रप्रयाग शहर से लगभग 70 किलोमीटर दूर स्थित है गौरीकुंड । समुंद्रतल से लगभग 1981 मीटर की ऊँचाई पर स्थित और गढ़वाल हिमालय की गोद में बसा गौरीकुंड एक प्रमुख हिन्दू धार्मिक तीर्थ स्थल होने के साथ -साथ केदारनाथ धाम यात्रा का बेस कैंप भी है। केदारनाथ धाम जाने वाले सभी यात्रियों के लिए यह एक अहम पड़ाव है। सभी श्रद्धालु गौरीकुंड तक वाहन से पहुँचते हैं और फिर वहाँ से लगभग 16 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर केदारनाथ मंदिर तक पहुँचते हैं। हालाँकि कुछ लोग इस दूरी को खच्चर , पालकी या हेलीकाप्टर से भी पूरी करते हैं। माना जाता है कि माता गौरी (पार्वती) ने भगवान भोलेनाथ को पति रूप में प्राप्त करने के लिए इसी जगह पर कई वर्षों तक कठोर तपस्या की थी। यहाँ प्राकृतिक रूप से गर्म पानी के दो झरने हैं जिन्हें “तप्त कुण्ड” कहा जाता है। मान्यता है कि केदारनाथ धाम जाने से पहले इन तप्त कुंडों में स्नान करने से आत्मा व शरीर दोनों ही शुद्ध हो जाते हैं। इन तप्तकुण्डों के पानी में प्राकृतिक रूप से सल्फर व अन्य खनिज घुले रहते हैं जिससे इनका पानी हमेशा गर्म व औषधीय गुणों से भरपूर रहता है।

Similar Places

गौरीकुंड में है प्राचीन गौरी माई मंदिर ।

क्या करें ?

गौरीकुंड आने का सही समय (Best Time To Visit Gaurikund)

ध्यान रखने योग्य बातें।

कैसे पहुँचें गौरीकुंड रूद्रप्रयाग ( How To Reach Gaurikund)

Rudraprayag From Delhi (दिल्ली से रूद्रप्रयाग 401 किलोमीटर दूर है ) (मोटर मार्ग / By Road) – ऋषिकेश से रूद्रप्रयाग लगभग 138 किलोमीटर दूर है। देहरादून से रूद्रप्रयाग लगभग 174 किलोमीटर दूर है। हरिद्वार से रूद्रप्रयाग लगभग 160 किलोमीटर दूर है। रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जहाँ से लगभग 16 किलोमीटर पैदल यात्रा कर या खच्चर , पालकी या हेलीकाप्टर से केदारनाथ मंदिर तक पहुँचा जा सकता है।
Nearest Railway Station Is Rishikesh  – ऋषिकेश सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है जो केदारनाथ मंदिर से लगभग 243 किलोमीटर दूर है। दिल्ली या किसी भी अन्य शहर से ऋषिकेश तक ट्रेन से आया जा सकता है । उसके बाद मोटर मार्ग से टैक्सी या बस लेकर केदारमंदिर तक आराम से पहुंचा जा सकता है। सभी प्रमुख जगहों से केदारमंदिर के लिए प्राइवेट वाहन या बस हर वक्त उपलब्ध रहती है। आप ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से भी बस या टैक्सी लेकर केदारनाथ मंदिर तक पहुँच सकते हैं।
Nearest Airport Jolly Grant Airport Dehradun -जॉली ग्रांट हवाई अड्डा केदारमंदिर से लगभग 235 Kms दूर है मगर यह सड़क मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा है। इसीलिए किसी भी शहर से जैली ग्रांट देहरादून हवाई अड्डे तक हवाई मार्ग से आया जा सकता है । उसके बाद मोटर मार्ग से टैक्सी या बस लेकर केदारनाथ मंदिर पहुंचा जा सकता है।

कितने दिन के लिए आए (Suggested Duration)

क्यों आयें गौरीकुंड ?

कल -कल बहती मंदाकिनी नदी का अद्भुत नजारा देखिये
गौरी माई मंदिर के गर्भगृह में विराजमान माँ गौरी व भोलेनाथ बाबा के दर्शन कीजिए।
पर्वतारोहण , कैंपिंग कीजिए और ट्रैकिंग का आनंद लीजिए
यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा को महसूस कीजिए।
ठंडी हवा व गढ़वाली पहाड़ी व्यंजनों का मजा लीजिए ।

किसके साथ आए ।

परिवार के साथ आ सकते हैं
नव दम्पत्ति आ सकते हैं ।
दोस्तों के साथ आइए ।
अकेले भी आ सकते हैं शांति व सुकून के कुछ पल बिताने के लिए।

बोली जाने वाली भाषा (Language )

हिंदी
अंग्रेजी
गढ़वाली / स्थानीय भाषा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top