Koteshwar Mahadev Temple RudraPrayag Uttarakhand

अलकनंदा नदी के किनारे एक पवित्र प्राकृतिक गुफा में साक्षात विराजमान हैं कोटेश्वर महादेव।

Koteshwar Mahadev Temple RudraPrayag Uttarakhand : उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले के रूद्रप्रयाग शहर से लगभग 3 किलोमीटर दूर अलकनंदा नदी के किनारे एक पवित्र गुफा के अंदर विराजमान हैं बाबा कोटेश्वर महादेव। कोटेश्वर का अर्थ है “एक करोड़ देवताओं के स्वामी”। प्राकृतिक रूप से बनी इस गुफा के अंदर अनेक प्राकृतिक आकृतियों बनी हैं । गुफा के अंदर और बाहर लगातार पानी की धाराएँ गिरती रहती है। ऐसा लगता है मानो कभी शांत तो कभी रौद्र रूप में बहती अलकनंदा नदी भी भगवान भोलेनाथ के चरण स्पर्श करने को सदैव लालायित रहती है। गुफा के बाहर एक भव्य मंदिर परिसर भी बना है। मंदिर परिसर से अलकनंदा नदी का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। मंदिर परिसर का एकदम शांत , सुरम्य आध्यात्मिक वातावरण व दिन भर मंदिर में गूँजती घंटियों की मधुर ध्वनि सहज ही भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करती है। शिवरात्रि के दिन व सावन के महीने में यहाँ श्रद्धालु बड़ी संख्या में आते हैं।

Top 15 Tourist Places To Visit In RudraPrayag Uttarakhand

Display Soon

यह नगरी बाबा कोटेश्वर महादेव (शिव) की है।

क्या करें ?

कोटेश्वर महादेव मंदिर आने का सही समय (Best Time To Visit In Koteshwar Mahadev Temple)

ध्यान में रखने योग्य बातें।

कैसे पहुँचें कोटेश्वर महादेव मंदिर रूद्रप्रयाग ( How To Reach Koteshwar Mahadev Temple)

Rudraprayag From Delhi (दिल्ली से रूद्रप्रयाग 401 किलोमीटर दूर है ) (मोटर मार्ग / By Road) – ऋषिकेश से रूद्रप्रयाग लगभग 138 किलोमीटर दूर है। देहरादून से रूद्रप्रयाग लगभग 174 किलोमीटर दूर है। हरिद्वार से रूद्रप्रयाग लगभग 160 किलोमीटर दूर है। कोटेश्वर महादेव मंदिर रुद्रप्रयाग से महज 3 किलोमीटर की दूरी में स्थित है।
Nearest Railway Station Is Rishikesh  – ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से रूद्रप्रयाग महज 140 किलोमीटर दूर है। दिल्ली या किसी भी अन्य शहर से ऋषिकेश तक ट्रेन से आया जा सकता है । उसके बाद मोटर मार्ग से टैक्सी या बस लेकर रूद्रप्रयाग तक आराम से पहुंचा जा सकता है। सभी प्रमुख जगहों से रूद्रप्रयाग के लिए प्राइवेट वाहन या बस हर वक्त उपलब्ध रहती है। आप ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से भी बस या टैक्सी लेकर रूद्रप्रयाग तक पहुँच सकते हैं।
Nearest Airport Jolly Grant Airport Dehradun (160 Kms Only From Dehradun By Road) – किसी भी शहर से देहरादून हवाई अड्डे तक हवाई मार्ग से आया जा सकता है । उसके बाद मोटर मार्ग से टैक्सी या बस लेकर रूद्रप्रयाग पहुंचा जा सकता है।

कितने दिन के लिए आए (Suggested Duration)

क्यों आयें कोटेश्वर महादेव मंदिर रूद्रप्रयाग ?

कल -कल बहती अलकनंदा नदी का अद्भुत नजारा देखिये
अद्भुत प्राचीन गुफा में विराजमान कोटेश्वर बाबा के दर्शन कीजिए।
पर्वतारोहण , कैंपिंग , राफ़्टिंग व पैराग्लाइडिंग कीजिए ।
ट्रैकिंग का आनंद लीजिए ।
ठंडी हवा व गढ़वाली पहाड़ी व्यंजनों का मजा लीजिए ।

किसके साथ आए ।

परिवार के साथ आ सकते हैं
नव दम्पत्ति आ सकते हैं ।
दोस्तों के साथ आइए ।
अकेले भी आ सकते हैं शांति व सुकून के कुछ पल बिताने के लिए।

बोली जाने वाली भाषा (Language )

हिंदी
अंग्रेजी
गढ़वाली / स्थानीय भाषा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top