Top 15 Tourist Places To Visit Near Chamoli Uttarakhand
चमोली के आस – पास घूमने की ये 15 शानदार जगहें जो आपको अवश्य देखनी चाहिए।
Places To Visit Near Chamoli Uttarakhand : उत्तराखंड राज्य के गढ़वाल मध्य हिमालय में बसा है एक शांत मगर प्राकृतिक रूप से बेहद सुंदर और धार्मिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण जिला चमोली। इसी जिले में विराजमान हैं साक्षात् बद्रीनाथ विशाल जिनकी एक झलक पाने के लिए हर साल दुनिया भर से करोड़ों भक्त यहाँ पहुंचते हैं। इसके अलावा पंच प्रयागों में से तीन प्रयाग (कर्णप्रयाग , विष्णुप्रयाग और नंदप्रयाग ) , विश्व धरोहर फूलों की घाटी , औली , जोशीमठ , बेदनी बुग्याल , माना गाँव (भारत का प्रथम गाँव) , सिखों का पवित्र धार्मिक स्थल श्रीहेमकुंड साहिब , रूपकुंड आदि , ये सब चमोली जिले की शान में चार चाँद लगाए हुए हैं। अपनी भूमि , पेड़ों व जंगलों को बचाने के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध “चिपको आन्दोलन” का जन्म भी इसी जिले में हुआ था। यह जिला साहसिक खेलों , खूबसूरत प्राकृतिक वादियों व धार्मिक स्थलों का अद्भुत संगम है। पूरा चमोली जिला अपने प्राचीन मंदिरों , पवित्र धामों , फूलों की घाटी , खुबसूरत झरनों व पवित्र नदियों , साहसिक खेलों , स्कीइंग और ट्रैकिंग के लिए जाना जाता है। यूं तो चमोली के आस – पास देखने लायक अनेक जगहें हैं जहाँ आप जा सकते हैं। लेकिन अगर आप चमोली घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये 15 जगहें आपको अवश्य देखनी चाहिए।
Top 15 Tourist Places To Visit Near Chamoli Uttarakhand
क्या करें ?
कल -कल बहती अलकनंदा नदी को देखिये। गोपेश्वर में गोपीनाथ मंदिर में महादेव के दर्शन कीजिए। विश्व प्रसिद्ध पवित्र बद्रीनाथ धाम , कर्णप्रयाग , विष्णुप्रयाग और नंदप्रयाग , फूलों की घाटी , श्रीहेमकुंड साहिब , रूपकुंड , औली , जोशीमठ , बेदनी बुग्याल , माना गाँव आदि जा सकते हैं। सर्दियों में सफेद बर्फ की चादर के ऊपर स्कीइंग और ट्रैकिंग का अनुभव लीजिए। जगत पिता बद्रीविशालजी और भोलेबाबा रुद्रनाथजी के दर्शन कीजिए।
चमोली आने का सही समय (Best Time To Visit Near Chamoli )
चूंकि पूरा चमोली जिला गढ़वाल हिमालय में स्थित पहाड़ी क्षेत्र है जहाँ वर्षा ऋतु के अलावा किसी भी समय आया जा सकता है। इसीलिए चमोली आने का सही समय मार्च से लेकर जून तक और अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक है। अगर आप चमोली में एक – दो दिन रुकना चाहते हैं तो आने से पहले कोई Hotel Book अवश्य कर लीजिए।
ध्यान रखने योग्य बातें।
चमोली पर्वतारोहण , ट्रैकिंग , कैंपिंग , राफ़्टिंग , स्कीइंग व पैराग्लाइडिंग के लिए सबसे अच्छा जिला है। लेकिन पर्वतारोहण , ट्रैकिंग , कैंपिंग , राफ़्टिंग व पैराग्लाइडिंग करने से पहले इसकी जानकारी अवश्य लें । किसी स्थानीय अनुभवी गाइड से अवश्य सलाह लें। औली या जोशीमठ में स्कीइंग करना चाहते हैं तो इसके लिए पहले पूरी जानकरी जुटा लीजिए। चमोली में पैदल चलने हेतु अच्छी क्वालिटी का जूता अवश्य पहनें। अगर आप चमोली में एक – दो दिन रुकना चाहते हैं तो आने से पहले कोई Hotel Book अवश्य कर लीजिए।
कैसे पहुँचें चमोली ( How To Reach Near Chamoli Uttarakhand)
कितने दिन के लिए आए (Suggested Duration)
अलकनंदा नदी के पवित्र तट पर बसा यह पहाड़ी जिला 24 फरवरी 1960 को पहली बार अस्तित्व में आया था जिसका जिला मुख्यालय गोपेश्वर में है। चमोली जिले में एक चमोली नाम का शहर भी है जहाँ पहले चमोली जिले का मुख्यालय था लेकिन बाद में इसे गोपेश्वर शिफ्ट कर दिया गया। चमोली एक शांत पहाड़ी जिला है जहाँ देखने लायक बहुत सी जगहें हैं जैसे पवित्र बद्रीनाथ धाम , कर्णप्रयाग , विष्णुप्रयाग और नंदप्रयाग , फूलों की घाटी , श्रीहेमकुंड साहिब , रूपकुंड , औली , जोशीमठ , बेदनी बुग्याल , माना गाँव , जहाँ आप जा सकते हैं। इसीलिए यहाँ आप अपने हिसाब से अपना समय बिता सकते हैं। अगर आप चमोली में एक – दो दिन रुकना चाहते हैं तो आने से पहले कोई Hotel Book कर लीजिए।
क्यों आयें चमोली?
मौसम (Weather)
अथाह प्राकृतिक सौंदर्य , ऊँचें -ऊँचें झरने , गढ़वाल हिमालय का पहाड़ी क्षेत्र , हरे -भरे जंगल व कल -कल बहती अलकनंदा नदी के होने के कारण चमोली जिले का मौसम गर्मियों में भी सुहाना रहता है। आप यहां मार्च से लेकर जून तक और सितंबर से लेकर दिसंबर तक कभी भी आ सकते हैं। चमोली जिले के कुछ हिस्सों में सर्दियों में काफी बर्फबारी होती है। अगर आप बर्फबारी और स्कीइंग का मजा लेना चाहते हैं तो सर्दियों में आइये। अगर आप चमोली में एक – दो दिन रुकना चाहते हैं तो आने से पहले कोई Hotel Book कर लीजिए। फोटोग्राफी के लिए एक अच्छा सा कैमरा अपने साथ अवश्य रखें । ट्रैकिंग के शौक़ीन अपने साथ एक अच्छी क्वालिटी का जूता या स्पोर्ट शू अवश्य रखें।
