Top 10 Places To Visit Near Bhimtal Uttarakhand
कम बजट में खूब मौज – मस्ती करना चाहते हैं तो इन जगहों पर चले आइये



Places To Visit Near Bhimtal Uttarakhand , उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में भीमताल व उसके आस -पास ऐसे अनेक पर्यटन स्थल हैं जहाँ आप बहुत कम खर्चे में बहुत अच्छा समय बिता सकते हैं। इनमें से कुछ जगहें तो भीड़ -भाड़ व शहरी शोर -शराबे से बेहद दूर शांत व एकांत में हैं जहां आप प्रकृति की गोद में बैठकर बड़े सुकून से अपनी छुट्टियाँ बिता सकते हैं। अगर आप भीमताल धूमने का Plan बना रहे हैं तो उसके आस-पास की इन 10 जगहों में अवश्य जाइये।
Top 10 Best Places To Visit Near Bhimtal Uttarakhand
Nal Damyanti Tal Bhimtal Uttarakhand : नल – दमयंती की अनोखी प्रेम कहानी को बयाँ करता एक छोटा सा ताल
Naukuchiatal Lake Nainital Uttarakhand : नौ कोनों वाली झील देखनी हो तो नौकुचियताल चले आइए।
Sattal Nainital Uttarakhand : सात झीलें एक साथ देखनी हो तो चले आइए सातताल
Hidimba Parvat In Sattal Uttarakhand : जहाँ पर्यावरणविद संत वानखंडी महाराज ने सहेज कर रखा हैं पारिस्थितिकी तंत्र को
Ghorakhal Golu Devta Temple Bhowali Near Nainital Uttarakhand : जहां मन्नत पूरी होने पर घंटियों चढ़ाते हैं लोग
Shyamkhet Tea Garden In Bhowali Near Nainital Uttarakhand : देश ही नही बल्कि विदेशों में भी ली जाती हैं श्यामखेत के चाय की चुस्कियाँ
Bhowali Near Nainital Uttarakhand : पहाड़ी फलों की मंडी के नाम से मशहूर हैं यह चौराहा नगर
घूमने का सही समय (Best Time To Visit In Bhimtal)
भीमताल व उसके आस -पास धूमने का सही समय मार्च से लेकर जून तक और अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक हैं। इन जगहों में आप अपना नया साल मना सकते हैं। दशहरे व दिवाली के आसपास और गर्मियों की छुट्टियों के समय इन जगहों का मौसम बहुत सुहाना रहता हैं । वैसे आप इन जगहों में कभी भी आइए , यहाँ हमेशा ही आपको कुछ न कुछ नया व अलग जरूर दिखेगा। लेकिन अगर आप बर्फीली सर्दियों या वर्फबारी का आनंद लेना चाहते हैं तो नवंबर से फरवरी के बीच का समय सही हैं। नववर्ष का स्वागत इन खूबसूरत जगहों में कीजिए। अगर आप भीमताल या उसके आसपास एक – दो दिन रुकना चाहते हैं तो आने से पहले कोई Hotel Book कर लीजिए।
कितने दिन के लिए आए (Suggested Duration)
आप इन जगहों में 4 दिन से लेकर एक सप्ताह तक आराम से बिता सकते हैं।
कैसे पहुंचें भीमताल
क्यों आए (Why One Should Visit In Bhimtal)
मौसम (Weather)
भीमताल व उसके आस – पास के पर्यटन स्थलों में , गर्मियों में बहुत ज्यादा तापमान नहीं रहता हैं। मई और जून में भी इन जगहों का तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच में ही रहता हैं। लेकिन जाड़ों में यह गिर कर 10 से 15 डिग्री के आस पास हो जाता है यानि यहाँ मौसम हमेशा सुहाना रहता हैं।