Top 10 Places To Visit In Bhimtal Uttarakhand
भीमताल में बसे हैं ये 10 खूबसूरत पर्यटन स्थल जहां आप कम बजट में भी खूब एन्जॉय कर सकते हैं।
Places To Visit In Bhimtal Uttarakhand : उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के नैनीताल जनपद में स्थित भीमताल एक बहुत ही सुंदर पर्यटन स्थल है जो एक सुंदर सी घाटी पर बसा है। अगर आप कहें कि एक सुंदर सी घाटी जिसके हृदयस्थल में एक भीम आकार की झील (ताल) बसी है , तो यह गलत नही होगा। यह झील आकार में नैनीताल की झील से बड़ी है। इस झील के बीचो-बीच एक अत्यंत मनमोहक टापू (Island) है जिसमें हरे-भरे पेड़ पौधों के बीच एक खूबसूरत विश्वस्तरीय मछली घर (Fish Aquarium) है। इस टापू पर पहुंचने के लिए नौकायें हर वक्त उपलब्ध रहती हैं। भीमताल मतलब एक सुंदर पिकनिक स्थल , एक बड़ी सी झील , ढेरों पर्यटक और अथाह प्राकृतिक सौंदर्य … इससे ज्यादा और क्या चाहिए छुट्टियां बिताने को। गर्मियों में खास कर मई – जून माह में भीमताल पर्यटकों से भरा रहता है। जहाँ देखो पर्यटक ही पर्यटक , अलग-अलग राज्यों व देशों से , अलग-अलग भाषा बोलते हुए , अलग-अलग पहनावे के साथ दिखते हैं मगर भीमताल में सब एक हो जाते हैं और प्रकृति की गोद में बैठकर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाते हैं। भीमताल में ऐसे अनेक पर्यटन स्थल हैं जहाँ आप बहुत कम खर्चे में बहुत अच्छा समय बिता सकते हैं। अगर आप भीमताल धूमने का Plan बना रहे हैं तो इन 10 जगहों में अवश्य जाइये।
Top 10 Best Places To Visit In Bhimtal Uttarakhand
Garg Parvat Bhimtal Uttarakhand : गार्गी नदी का उद्गम स्थल है यह प्राचीन गर्ग पर्वत
Top 10 Places To Visit Near Bhimtal Uttarakhand : कम बजट में खूब मौज – मस्ती करना चाहते हैं तो इन जगहों पर चले आइये।
Hanuman Garhi Bhimtal Uttarakhand : जहां हनुमानजी के हृदय में विराजमान हैं सियाराम।
Victoria Dam In Bhimtal Uttarakhand : कुशल इंजीनियरिंग का बेमिसाल नमूना है ये ब्रिटिश कालीन विक्टोरिया डैम।
Karkotak Nag Temple Bhimtal Uttarakhand : आस्था व प्रकृति का अद्भुत संगम है कर्कोटक नाग देवता का यह अद्भुत मंदिर।
Bhimeshwar Mahadev Temple Bhimtal Uttarakhand : महाभारत काल से जुड़ा है भीमेश्वर महादेव मंदिर का नाता।
Bhimtal Lake In Bhimtal Nainital Uttarakhand : भीमताल झील के बीचो – बीच स्थित टापू में है एक शानदार एक्वेरियम।
भीमताल नगर (Bhimtal City)
भीमताल एक छोटा सा शहर है जो दो भागों में बंटा है। तल्ली भीमताल और मल्ली भीमताल और दोनों को जोड़ती है एक सड़क जो झील के समानांतर चलती है। झील पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है क्योंकि यहां पर वो खुली झील में नौका विहार करते हुए भीमताल की सुंदर वादियों का आनंद लेते हैं। साथ ही साथ तालाब में खूबसूरत मछलियों को भी देख सकते हैं। झील की एक और खासियत है कि यहां से निकलने वाली दो नहरों जो समीपवर्ती गांवों के खेतों के लिए जीवनदायिनी हैं। किसान इन्हीं नहरों के पानी से अपने खेतों में सिंचाई करते हैं। इसमें से एक नहर जो यहां से निकलकर हल्द्वानी के गौला नदी मेंं मिल जाती है। झील के सामने गर्ग पर्वत सीना ताने खड़ा है और भगवान भोलेनाथ भी यहां भीमेश्वर रूप में विराजमान हैं।
घूमने का सही समय (Best Time To Visit In Bhimtal)
भीमताल घूमने के लिए फरवरी से लेकर जून तक और सितंबर से लेकर दिसंबर तक का समय सबसे उत्तम है। लेकिन अगर आप बर्फीली सर्दियों या वर्फबारी का आनंद लेना चाहते है तो नवंबर से फरवरी के बीच का समय सही है। नववर्ष का स्वागत भीमताल में कीजिए। वैसे आप भीमताल कभी भी आइए , भीमताल हमेशा ही स्वागत के लिए तैयार मिलता है क्योंकि इस जगह पर हर मौसम का रंग अलग-अलग है । भीमताल बेमिसाल है। अगर आप भीमताल या उसके आसपास एक – दो दिन रुकना चाहते हैं तो आने से पहले कोई Hotel Book कर लीजिए।
कितने दिन के लिए आए (Suggested Duration)
आप यहां 2 दिन से लेकर एक सप्ताह तक आराम से बिता सकते हैं। अगर आप भीमताल या उसके आसपास एक – दो दिन रुकना चाहते हैं तो आने से पहले कोई Hotel Book कर लीजिए।
कैसे पहुंचें भीमताल (How To Reach Bhimtal)
क्यों आए (Why One Should Visit In Bhimtal)
मौसम (Weather)
भीमताल में गर्मियों में (अप्रैल से जून ) अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच में रहता है। जबकि जाड़ों में (दिसंबर से फरवरी तक ) 12 से 15 डिग्री तक या इससे भी कम हो जाता है। गर्मियों में यहां मौसम सुहाना रहता है। सुबह – शाम ठंडी हवाओं चलती हैं जो मैदानी भागों की झुलसाने वाली गर्मी से पर्यटकों को निजात दिलाकर उन्हें तरोताजा रखती है। अगर आप भीमताल या उसके आसपास एक – दो दिन रुकना चाहते हैं तो आने से पहले कोई Hotel Book कर लीजिए।


