Bhowali Near Nainital Uttarakhand
पहाड़ी फलों की मंडी के नाम से मशहूर हैं यह चौराहा नगर।

Bhowali Near Nainital Uttarakhand : एकदम शांत वातावरण , चारों तरफ हरियाली ही हरियाली , अद्वितीय प्राकृतिक सौंदर्य , एक दूसरे को बराबर की टक्कर देते ऊँचे -ऊँचें बांस , बुरांश व चीड़ के पेड़ और उनके बीच में बसा एक छोटा सा मगर सुंदर सा कस्बा भवाली जो समुद्र तल से लगभग 1,654 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के नैनीताल जिले में बसे भवाली की खासियत यह है कि यहां दिनभर चीड़ के पेड़ों के बीच से साँय- साँय करती हुई एकदम शुद्ध , ताज़ी व प्रदूषण रहित हवा बहती रहती है। चीड़ के पेड़ों के बीच से बहने वाली हवा शरीर को अनेक रोगों से बचाती है। खासकर फेफड़ों व T.V के मरीजों के लिए यह बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक मानी जाती है।
भवाली हैं एक महत्वपूर्ण जंक्शन।
भवाली एक छोटा सा नगर है जिसे आप “चौराहा नगर” या “जंक्शन” भी कह सकते हैं क्योंकि इसी जगह से गुजर कर यात्री कई पहाड़ी शहरों व गांवों की तरफ जाते हैं या फिर मैदानी इलाकों की तरफ आते हैं । अगर यात्री मैदानी इलाकों से किसी पहाड़ी इलाके (जैसे रामगढ़ , मुक्तेश्वर , पिथौरागढ़ , अल्मोड़ा , रानीखेत) की तरफ जाते हैं तो उन्हें भवाली से ही होकर गुजरना पड़ता है। इसी तरह अगर यात्री पहाड़ी इलाकों से मैदानी इलाकों की तरफ (जैसे हल्द्वानी , दिल्ली आदि) आते हैं , तो उन्हें भी भवाली से ही होकर गुजरना पड़ता है। यह जगह कई पर्यटक स्थलों को जोड़ती है। इसीलिए यह जगह छोटी जरूर है लेकिन इसकी उपयोगिता बहुत ज्यादा है।
Similar Places
Top 10 Tourist Places To Visit Near Haldwani Nainital Uttarakhand : हल्द्वानी व उसके आस – पास घूमने की ये 10 शानदार जगहें जहाँ आप कम बजट में भी खूब एन्जॉय कर सकते हैं।
Top 10 Tourist Places To Visit In Ramnagar Nainital Uttarakhand : रामनगर में घूमने की ये 10 शानदार जगहें जो आपको अवश्य देखनी चाहिए।
Neem Karoli Baba Ashram Kainchi Dham In Nainital Uttarakhand : आस्था व विश्वास का अद्भुत संगम हैं कैची धाम।
Sariyatal Lake Nainital Uttarakhand : प्राकृतिक सुंदरता और सुकून का अद्भुत संगम। इसीलिए है यह सैलानियों की फेवरेट डेस्टिनेशन।
Khurpatal Lake In Nainital Uttarakhand : रंग बदलने वाली रहस्यमई झील देखनी हो तो खुर्पाताल चले आइये।
Kilbury In Nainital Uttarakhand : पक्षियों के मधुर गीत सुनने हैं तो यहाँ चले आइए।
ARIES In Nainital Uttarakhand : आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) नैनीताल उत्तराखंड
Hanuman Garhi In Nainital Uttarakhand : बाबा नीम करौली ने करवाया था बजरंगबली के इस मंदिर का निर्माण
Pangot In Nainital Uttarakhand : पक्षी प्रेमियों के लिए स्वर्ग है यह जगह।
फलों की मंडी के रूप में प्रसिद्ध है भवाली।
भवाली को “पहाड़ी फलों की मंडी” के रूप में भी जाना जाता है। भवाली से लगे अनेक गांवों में विभिन्न प्रकार के फल होते हैं जिनकी कोई न कोई खासियत जरूर होती है। शुरुआती दौर में आसपास के गांवों के फल विक्रेता भवाली में आकर अपने फलों को बेचते थे । जिसके कारण यह जगह धीरे-धीरे फल मंडी के रूप में प्रसिद्ध हो गयी । आजकल यहाँ बाहर से भी फल बिक्रेता आकर अपने फल बेचते हैं। यहां पर अनेक पहाड़ी फल जो आस-पास के गांव में ही होते हैं जैसे आड़ू , पूलम , खुमानी , छोटे-छोटे आकार के पहाड़ी सेब (यह खाने में थोड़ा खट्टा – मीठा होता है) , पहाड़ी नाशपाती , काफल , हिसालू आदि आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं जो बेहद स्वादिष्ट व एकदम शुद्ध होते हैं।
प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है भवाली।
चीड़ के पेड़ों के बीच बहने वाली हवा को प्राकृतिक रूप से शुद्ध माना जाता है। इसलिए भवाली तथा उसके आसपास की हवा को स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। अगर आप पर्वतारोहण के शौकीन हैं तो भी आपको भवाली से ही होकर गुजरना पड़ेगा। भवाली अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए अत्यधिक प्रसिद्ध है। यहां की प्राकृतिक छटा देखते ही बनती है। चारों तरफ पहाड़ , फलों, सब्जियों तथा फसलों से लदे हरे-भरे सीढ़ीनुमा खेत , अंग्रेजी के एस (S) के आकार की घुमावदार सड़कें भवाली को एक सुंदर पहाड़ी पर्यटन स्थल या पिकनिक स्थल के रूप में पहचान दिलाती है। यहां पर दिनभर ऊंचे – ऊंचे चीड़ के पेड़ों में बैठे विभिन्न प्रकार के पक्षियों का मधुर संगीत सुनाई देता है। यहां से कई पर्यटक रामगढ़ व मुक्तेश्वर की तरफ फलों के बगीचे देखने के लिए भी निकल पड़ते हैं। भवाली के आस -पास बुरांश के पेड़ बहुत अधिक मात्रा में पाये जाते हैं। बुरांश के फूलों का रस स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता हैं ख़ास कर दिल के रोगियों के लिए।
घूमने का सही समय (Best Time To Visit In Bhowali Near Nainital )
वैसे तो भवाली चीड़ के पेड़ों के मध्य में स्थित है। इसलिए यहां पर गर्मी का बहुत अधिक प्रभाव नहीं पड़ता है। आप मार्च से जून तक फिर सितंबर से दिसंबर तक यहाँ आ सकते हैं । अगर आप बर्फबारी का आनंद लेना चाहते हैं तो नवंबर से फरवरी के मध्य बर्फीली हवाओं तथा बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं। वैसे इस जगह पर किसी भी मौसम के किसी भी महीने में आया जा सकता है। अगर आप यहाँ एक – दो दिन रुकना चाहते हैं तो आने से पहले कोई Hotel Book कर लीजिए।
ध्यान रखने योग्य बातें ।
यहाँ से कैंची धाम (बाबा नीम करौली आश्रम) बहुत नजदीक पड़ता है। आप बाबा के दर्शन करने वहां जा सकते हैं। इसके अलावा यहाँ से मुक्तेश्वर , रामगढ़ भी बहुत नजदीक हैं। वर्षा होने पर यहाँ हल्की ठंड रहती हैं। इसीलिए गर्म कपड़े साथ में लाना न भूलें। जाड़ों में यहाँ बर्फवारी भी होती है। अगर आप यहाँ एक – दो दिन रुकना चाहते हैं तो आने से पहले कोई Hotel Book कर लीजिए। फोटोग्राफी के लिए एक अच्छा सा कैमरा अपने साथ अवश्य रखें।
कैसे पहुँचें भवाली ( How To Reach In Bhowali Near Nainital )
कितने दिन के लिए आए (Suggested Duration)
आप यहाँ एक या दो दिन आराम से बिता सकते हैं। अगर आप यहाँ एक – दो दिन रुकना चाहते हैं तो आने से पहले कोई Hotel Book कर लीजिए।
क्यों आए (What Are The Things To See In Bhowali Near Nainital)
मौसम (Weather)
भवाली का तापमान गर्मियों में बहुत ज्यादा नहीं रहता हैं। मई और जून में भी इन जगहों का तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच में ही रहता हैं। लेकिन जाड़ों में यह गिर कर 10 से 15 डिग्री के आस पास हो जाता है यानि यहाँ मौसम हमेशा सुहाना रहता हैं। आप यहां मार्च से लेकर जून तक और सितंबर से लेकर दिसंबर तक कभी भी आ सकते हैं। यहाँ हल्की वर्षा होने पर और दिसंबर -जनवरी में ठंड रहती हैं। इसीलिए अगर आप इस वक्त यहां आ रहे हैं तो गर्म कपड़े साथ में लाना न भूलें। अगर आप यहाँ एक – दो दिन रुकना चाहते हैं तो आने से पहले कोई Hotel Book कर लीजिए। फोटोग्राफी के लिए एक अच्छा सा कैमरा अपने साथ अवश्य रखें। ट्रैकिंग के शौक़ीन अपने साथ एक अच्छी क्वालिटी का जूता या स्पोर्ट शू अवश्य रखें।
