Simtola Eco Park Almora Uttarakhand

सिमतोला ईको पार्क : समृद्ध जैव विविधता को समेटे एक शांत पर्यटन स्थल ।

Simtola Eco Park Almora Uttarakhand

Simtola Eco Park Almora Uttarakhand : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थित अल्मोड़ा शहर से सिर्फ 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है एकदम शांत व प्राकृतिक रूप से बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल सिमतोला इको पार्क। यह एक प्रसिद्द पिकनिक स्थल है तथा प्रकृति प्रेमियों के लिए एकांत में शांति व सुकून से समय बिताने की एक शानदार जगह है। इस पार्क की स्थापना अगस्त 2010 में हुई थी। यह लगभग 64 एकड़ जमीन पर फैला है। बसंत ऋतु में ओके , देवदार व चीड़ के धने जंगलों के बीच खिले सुंदर जंगली फूल सबका मनमोह लेते हैं। यहाँ ऊँचे -ऊँचे ओके व देवदार के पेड़ों के बीच से बहने वाली ठंडी -ठंडी हवा की सरसराहट आपको साफ़ सुनाई देगी। यह पार्क कई तरह की अमूल्य औषधीय पौधों व जड़ी -बूटियों का घर हैं। यह पूरा एक आरक्षित वन क्षेत्र है यानि जंगल है। इसीलिये प्रकृति की सैर करने वाले लोगों के लिए यह आदर्श स्थान है। यहाँ से आप हिमालय के खूबसूरत नज़ारे भी देख सकते हैं। बर्ड वॉचिंग व फोटोग्राफी के लिए यह अच्छी जगह है। हर साल लाखों पर्यटक दूर दूर से यहाँ पहुँचते हैं।

क्या करें ?

ध्यान रखने योग्य बातें

अवधि ।

कैसे पहुँचें अल्मोड़ा (How To Reach Simtola Eco Park Almora)

Almora From Delhi (दिल्ली से अल्मोड़ा 384 किलोमीटर) (मोटर मार्ग / By Road)
Almora From Haldwani (हल्द्वानी से अल्मोड़ा 89 किलोमीटर)(मोटर मार्ग / By Road)
Almora From Nainital (नैनीताल से अल्मोड़ा 64 किलोमीटर)(मोटर मार्ग / By Road)
Nearest Railway Station Kathgodam (काठगोदाम से अल्मोड़ा 81 किलोमीटर दूर हैं (By Road)
Nearest Airport (Pantnagar Airport (114 Kms Only By Road) दिल्ली से पंतनगर हवाई अड्डे तक हवाई मार्ग से आया जा सकता है । उसके बाद मोटर मार्ग से टैक्सी या बस लेकर अल्मोड़ा पहुंचा जा सकता है। सभी प्रमुख जगहों से अल्मोड़ा के लिए प्राइवेट वाहन हर वक्त उपलब्ध रहते हैं।

Similar Places

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top