चंपावत के आस -पास धूमने की ये 10 शानदार जगहें जो आपको अवश्य देखनी चाहिए।
Tourist Places To Visit Near Champawat Uttarakhand



Tourist Places To Visit Near Champawat Uttarakhand : समुद्रतल से लगभग 1615 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चंपावत शहर को अपनी प्राकृतिक ख़ूबसूरती के कारण “मिनी स्विटजरलैंड” भी कहा जाता है। चंपावत एक जिला मुख्यालय भी है और बांज व देवदार के जंगलों के बीचो – बीच बसा एक खूबसूरत शहर भी। यह पूरा जिला अपनी धार्मिक , ऐतिहासिक और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता हैं । प्राकृतिक रूप से ख़ूबसूरत इस शहर के ऐतिहासिक स्तंभ , स्मारक , पांडुलिपियां , पुरातत्व संग्रह , प्राचीन मंदिर और लोककथाएं इसका प्रमाण हैं। एकदम शांत शहर होने कारण यहाँ आने वाले पर्यटक पहाड़ी त्यौहारों , पहाड़ी ब्यंजनोंं , पहाडों की ठंडी ताजी हवा के साथ – साथ हरे-भरे बांज व देवदार के जंगलों का भरपूर मजा उठाते हैं। यूं तो चंपावत शहर में देखने लायक अनेक सुंदर स्थल हैं जहाँ पर्यटक अपना समय आराम से बिता सकते हैं मगर उसके आस -पास भी कई प्रसिद्ध धार्मिक व ऐतिहासिक पर्यटन स्थल हैं जिन्हें आप देख सकते हैं। अगर आप चंपावत धूमने का Plan बना रहे हैं तो उसके आस -पास की इन 10 शानदार जगहों में अवश्य जाइये।
Top 10 Best Places To Visit Near Champawat Uttarakhand
Koli Dhek Lake Lohaghat Champawat Uttarakhand : पर्यटकों को नैनीताल और कश्मीर जैसा एहसास कराती खूबसूरत कोलीढेक झील।
Lohaghat Champawat Uttarakhand : कश्मीर क्यों जाया जाए अगर इस दुनिया में कहीं स्वर्ग है तो वह यहां लोहाघाट में है।
Baleshwar Temple Champawat Uttarakhand : खजुराहो शैली में बना यह मंदिर वास्तुकला का एक अद्भुत नमूना है
Aaditya Temple Ramak Champawat Uttarakhand : जहाँ भगवान शिव और सूर्य एक साथ शिवादित्य रूप में विराजमान हैं।
Purnagiri Temple Tanakpur Champawat Uttarakhand : 51 शक्तिपीठों में से एक है माँ पूर्णागिरि मंदिर।
Maa Varahi Devi Temple Devidhura Champawat Uttarakhand : मां बाराही देवी मंदिर के प्रांगण में खेला जाता है प्रसिद्ध बग्वाल मेला
चंपावत व उसके आस -पास घूमने का सही समय (Best Time To Visit In Champawat)
चंपावत व उसके आस-पास धूमने का सही समय मार्च से लेकर जून तक और अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक है। चंपावत में आप अपना नया साल मनाइए । दिवाली व दशहरे के आसपास और गर्मियों की छुट्टियों के वक्त चंपावत का मौसम बहुत सुहाना रहता हैं । चंपावत में आप कभी भी आइए , वह हमेशा ही आपको कुछ न कुछ अलग जरूर दिखेगा।
कितने दिन के लिए आए (Suggested Duration)
चंपावत व उसके आस-पास आप 3 दिन से लेकर एक सप्ताह तक आराम से बिता सकते हैं।
चंपावत व उसके आस -पास क्यों आए (Why One Should Visit To Champawat)
ध्यान रखने योग्य बातें
आप यहां मार्च से लेकर जून तक और सितंबर से लेकर दिसंबर तक कभी भी आ सकते हैं। अगर आप चंपावत में एक – दो दिन रुकना चाहते हैं तो आने से पहले कोई Hotel Book कर लीजिए। फोटोग्राफी के लिए एक अच्छा सा कैमरा व अच्छा क्वालिटी का जूता अपने साथ अवश्य रखें।