Top 10 Places To Visit Near Yamunotri Temple Uttarkashi Uttarakhand

यमुनोत्री धाम यात्रा के मार्ग में पड़ने वाले ये 10 खूबसूरत धार्मिक स्थल जो आपको अवश्य देखने चाहिए।

Top 10 Places To Visit Near Yamunotri Temple Uttarkashi Uttarakhand : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के उत्तरकाशी शहर से लगभग 124 किलोमीटर दूर विराट हिमालय की तलहटी में स्थित है यमुनोत्री धाम और इसी यमुनोत्री धाम में स्थित है सूर्यतनया माँ यमुना का पवित्र यमुनोत्री मंदिर। लगभग 3,293 मीटर (10,804 फीट) की ऊंचाई पर स्थित यह पवित्र यमुनोत्री मंदिर उत्तराखंड के चार धामों में से एक पवित्र धाम है। चारधाम यात्रा की शुरुवात कालिंदी पर्वत की तलहटी पर बसे इसी धाम से होती है। हिमालयी क्षेत्र होने के कारण जाड़ों में यह स्थान पूरी तरह बर्फ से ढक जाता है जिस कारण यमुनोत्री धाम के कपाट 6 महीने के लिए बंद हो जाते हैं। यमुनोत्री धाम तीर्थ यात्रा मार्ग बेहद ही खूबसूरत व रोमांचक है। इस मार्ग में थोड़ी – थोड़ी दूरी पर अनेक छोटे -छोटे पहाड़ी गाँव या कस्बे पड़ते हैं जो प्राकृतिक रूप से तो बहुत सुंदर हैं ही साथ ही साथ धार्मिक रूप से भी बेहद महत्वपूर्ण हैं। अगर आप शनिदेव व यमराज की बहन माँ यमुना के पावन यमुनोत्री धाम की यात्रा कर रहे हैं तो इस तीर्थ यात्रा के मार्ग में पड़ने वाले इन पवित्र दस धार्मिक स्थलों के दर्शन भी अवश्य कीजिए।

Top 10 Places To Visit Near Yamunotri Temple Uttarkashi Uttarakhand

क्या करें ?

यमुनोत्री धाम के आस -पास धूमने का सही समय (Best Time To Visit Near Yamunotri Temple)

ध्यान रखने योग्य बातें

कैसे पहुँचें यमुनोत्री धाम ( How To Reach Near Yamunotri Temple)

Uttarkashi From Delhi – दिल्ली से उत्तरकाशी 408 किलोमीटर (By Road) दूर है । ऋषिकेश से उत्तरकाशी लगभग 155 किलोमीटर दूर है। देहरादून से उत्तरकाशी लगभग 139 किलोमीटर दूर है। उत्तरकाशी से यमुनोत्री धाम लगभग 124 किलोमीटर दूर है। जानकीचट्टी तक वाहन जाते हैं लेकिन जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम तक पैदल ही रास्ता तय करना पड़ता है। इसीलिए आपको जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम तक का लगभग 5 किलोमीटर का सफर पैदल ही तय करना पड़ेगा।
Nearest Railway Station Is Rishikesh  – ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से उत्तरकाशी महज 162 किलोमीटर दूर है। दिल्ली या किसी भी अन्य शहर से ऋषिकेश तक ट्रेन से आया जा सकता है । उसके बाद मोटर मार्ग से टैक्सी या बस लेकर उत्तरकाशी तक आराम से पहुंचा जा सकता है। सभी प्रमुख जगहों से उत्तरकाशी के लिए प्राइवेट वाहन या बस हर वक्त उपलब्ध रहती है। आप ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से भी बस या टैक्सी लेकर सीधे जानकीचट्टी तक पहुँच सकते हैं।
Nearest Airport Jolly Grant Airport Dehradun (168 Kms Only From Dehradun By Road) – किसी भी शहर से देहरादून हवाई अड्डे तक हवाई मार्ग से आया जा सकता है । उसके बाद मोटर मार्ग से टैक्सी या बस लेकर यमुनोत्री धाम पहुंचा जा सकता है।

कितने दिन के लिए आए (Suggested Duration)

क्यों आयें यमुनोत्री धाम यात्रा पर ?

कल -कल बहती माँ यमुना नदी का अद्भुत नजारा देखिये
माँ यमुना के दर्शन कीजिए। पैदल घूमिये और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लीजिए ।
पर्वतारोहण , कैंपिंग , राफ़्टिंग व पैराग्लाइडिंग कीजिए ।
पहाड़ी गाँव , कस्बे देखियेट्रैकिंग का आनंद लीजिए ।
गौरवशाली व समृद्ध गढ़वाली संस्कृति को देखिये। ठंडी हवा व गढ़वाली पहाड़ी व्यंजनों का मजा लीजिए ।

किसके साथ आए ।

परिवार के साथ आ सकते हैं
नव दम्पत्ति आ सकते हैं ।
दोस्तों के साथ आइए ।
अकेले भी आ सकते हैं शांति व सुकून के कुछ पल बिताने के लिए।

बोली जाने वाली भाषा (Language )

हिंदी
अंग्रेजी
गढ़वाली / स्थानीय भाषा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top