Divya Shila In Yamunotri Uttarkashi Uttarakhand
धरती पर अवतरित होने के बाद सबसे पहले इसी शिला पर पड़े थे माँ यमुना के चरण।


Divya Shila In Yamunotri Uttarkashi Uttarakhand : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के उत्तरकाशी शहर से लगभग 124 किलोमीटर दूर स्थित है माँ यमुना का पवित्र यमुनोत्री मंदिर। यमुनोत्री मंदिर लगभग 10,804 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यमुनोत्री उत्तराखंड के चार धामों में से एक पवित्र धाम है जहाँ से चारधाम यात्रा की शुरुवात होती है। यमुनोत्री मंदिर के पास ही प्राकृतिक रूप से गर्म पानी का एक कुंड है जिसे सूर्यकुंड कहा जाता है। इसी सूर्यकुंड के समीप ही एक शिला भी है जिसे “दिव्य ज्योति शिला या दिव्य प्रकाश शिला” कहा जाता है। माँ यमुना की पूजा करने से पहले इस शिला की पूजा की जाती है। माना जाता है कि जब माँ यमुना धरती पर अवतरित हुई थी तो उनके चरण सबसे पहले इसी शिला पर पड़े थे। इसीलिए श्रद्धालु सूर्यकुंड में आलू व चावल के प्रसाद को पका कर सबसे पहले इसी दिव्य ज्योति शिला का पूजन करते हैं फिर उसके बाद माँ यमुना की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिव्य ज्योति शिला के पूजन से श्रद्धालुओं के सकल मनोरथ पूर्ण होते है।
Similar Places
Hanuman Chatti Near Yamunotri In Uttarkashi Uttarakhand : इसी जगह पर तोडा था बजरंगबली ने पांडव पुत्र भीम का घमंड ।
Surya Kund In Yamunotri Uttarkashi Uttarakhand : सूर्यकुंड के उबलते पानी में पकाया जाता है माँ यमुना को चढ़ने वाला आलू व चावल का प्रसाद।
Janki Chatti Uttarkashi Uttarakhand : यह छोटा सा गाँव है यमुनोत्री धाम यात्रा का एक अहम पड़ाव।
Shani Dev Temple In Kharsali Uttarkashi Uttarakhand : चमत्कारों से भरा है शनिदेव महाराज का यह पांडव कालीन प्राचीन मंदिर ।
Kharsali Village In Uttarkashi Uttarakhand : हर साल अपने भाई शनिदेव के साथ ससम्मान अपने मायके आती हैं माँ यमुना ।
Yamunotri Temple Uttarkashi Uttarakhand : चार धाम यात्रा का पहला पड़ाव है यह पावन धाम।
क्या करें ?
सूर्यकुंड , दिव्यशिला व माँ यमुना के दर्शन कीजिए। यमुनोत्री धाम व उसके आस -पास के प्राकृतिक सौंदर्य का मजा लीजिए। भव्य हिमालयी पर्वत श्रृंखलाओं के दर्शन कीजिए। बर्फ से ढकी चोटियों को निहारिये। जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम तक ट्रैकिंग कीजिए। पर्वतारोहण , ट्रैकिंग , कैंपिंग , राफ़्टिंग का मजा लीजिए। खूब फोटोग्राफी कीजिए । इसके अलावा भी यमुनोत्री धाम व उत्तरकाशी शहर के आस -पास कई धूमने लायक सुंदर जगहें है जैसे विश्वनाथ मंदिर , यमुनोत्री धाम , शनि मंदिर , गंगोत्री मंदिर , धराली , मुखवा , गंगनानी , सातताल (सत्तल) , बागोरी , हर्षिल , गरतांग गली , केदरकांठा , नेलांग घाटी आदि जहाँ आप जा सकते हैं।
दिव्यशिला यमुनोत्री धाम आने का सही समय (Best Time To Visit In Divya Shila Yamunotri)
यमुनोत्री धाम एक हिमालयी पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है। जाड़ों में यह पूरा क्षेत्र बर्फ से ढक जाता है जिस कारण यमुनोत्री धाम के कपाट 6 महीने के लिए बंद हो जाते हैं। इसीलिए यमुनोत्री धाम यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून और सितंबर – अक्टूबर के बीच में है। अगर आप यमुनोत्री धाम में एक – दो दिन रुकना चाहते हैं तो आने से पहले कोई Hotel Book कर लीजिए।
ध्यान रखने योग्य बातें
आपको जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम तक का लगभग 5 किलोमीटर का सफर पैदल ही तय करना पड़ेगा। इसीलिए पूरी तैयारी के साथ आइये। अगर आप यहां पर्वतारोहण , ट्रैकिंग , कैंपिंग करना चाहते हैं तो पहले इसके बारे में जानकारी अवश्य लें । यमुनोत्री धाम में पैदल चलने हेतु अच्छी क्वालिटी का जूता अवश्य पहनें। अगर आप यमुनोत्री धाम में एक – दो दिन रुकना चाहते हैं तो आने से पहले कोई Hotel Book अवश्य कर लीजिए।
कैसे पहुँचें दिव्यशिला यमुनोत्री धाम ( How To Reach Divya Shila Yamunotri)
कितने दिन के लिए आए (Suggested Duration)
यमुनोत्री धाम अपने आप में बहुत ही सुन्दर , सुरम्य , शांत व आध्यात्मिक हिमालयी क्षेत्र है । इसके अलावा भी इसके आस -पास कई धूमने लायक सुंदर जगहें है जैसे विश्वनाथ मंदिर , यमुनोत्री धाम , शनि मंदिर , गंगोत्री मंदिर , धराली , मुखवा , गंगनानी , सातताल (सत्तल) , बागोरी , हर्षिल , गरतांग गली , केदरकांठा , नेलांग घाटी आदि जहाँ आप जा सकते हैं। इसीलिए यहाँ आप अपने हिसाब से अपना समय बिता सकते हैं। अगर आप यमुनोत्री मंदिर में एक – दो दिन रुकना चाहते हैं तो आने से पहले कोई Hotel Book कर लीजिए।