Khurpatal Lake In Nainital Uttarakhand
रंग बदलने वाली रहस्यमई झील देखनी हो तो खुर्पाताल चले आइये

यूं तो नैनीताल और नैनी झील , दोनों ही अपनी खूबसूरती के कारण देश – विदेश में एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के रूप में मशहूर है। लेकिन नैनीताल से महज 12 किलोमीटर दूर नैनीताल – कालाढुंगी मार्ग पर स्थित है एक और प्राकृतिक रूप से बेहद खूबसूरत झील , जिसे खुर्पाताल झील (Khurpatal Lake) नाम से जाना जाता हैं। यह झील समुद्र तल से लगभग 39,000 फ़ीट (1635 मीटर) की ऊंचाई पर स्थित है। खुर “घोड़े के पैर के तलवे” को कहा जाता हैं। ऐसा माना जाता है कि इस झील का आकार घोड़े के पैर के तलवे के समान है। इसीलिए इसका नाम “खुर्पाताल” रखा गया।
रंग बदलती है खुर्पाताल झील
आधा किलोमीटर व्यास वाली खुर्पाताल झील का आमतौर पर रंग हल्का हरा दिखाई देता है। यहां का पानी साफ व हल्का गर्म होता है। यहां तक कि सर्दियों में भी यहां के पानी में गर्माहट महसूस की जा सकती है। इस झील की एक और खासियत है कि यह साल में एक बार जरूर रंग बदलती है जिसका कारण माना जाता है इस झील में पनपने वाले शैवाल। यह झील लगभग 40 प्रकार के शैवालों का घर है और जब इन शैवालों के बीज बनते हैं। तब यह झील शैवालों के बीज के रंगों में रंगी नजर आती है और झील का रंग बदला – बदला नजर आता है
Similar Places
Neem Karoli Baba Ashram Kainchi Dham In Nainital Uttarakhand : आस्था व विश्वास का अद्भुत संगम हैं कैची धाम।
Sariyatal Lake Nainital Uttarakhand : प्राकृतिक सुंदरता और सुकून का अद्भुत संगम। इसीलिए हैं सैलानियों की फेवरेट डेस्टिनेशन
Hotel North Woods Bhujiyaghat Nainital Uttarakhand : हरी- भरी सुंदर वादियों के बीच एक शानदार होटल
Bhowali Near Nainital Uttarakhand : पहाड़ी फलों की मंडी के नाम से मशहूर हैं यह चौराहा नगर
NORTH POINT EATERY Bhujiyaghat Nainital Uttarakhand : भोजन करते हुए संगीत और पक्षियों के चहचहाने की मधुर आवाज़ सुनाना चाहते हैं तो यहाँ चले आइये।
Kilbury In Nainital Uttarakhand : पक्षियों के मधुर गीत सुनने हैं तो यहाँ चले आइए
ARIES In Nainital Uttarakhand : आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) नैनीताल उत्तराखंड
Hanuman Garhi In Nainital Uttarakhand : बाबा नीम करौली ने करवाया था बजरंगबली के इस मंदिर का निर्माण
Pangot In Nainital Uttarakhand : पक्षी प्रेमियों के लिए स्वर्ग है यह जगह
खुर्पाताल गाँव में हैं खुर्पाताल झील
उत्तराखंड राज्य के नैनीताल जिले में , नैनीताल से महज 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है खुर्पाताल गांव। खुर्पाताल झील इसी गांव में है। नैनीताल से कालाढूंगी की तरफ जाने वाले रास्ते में स्थित यह गांव चारों तरफ से ऊंची-ऊंची और हरी-भरी पहाड़ियों से घिरा है। सुंदर झील , प्राकृतिक सौंदर्य , ऊंचे ऊंचे देवदार व पाइन के पेड़ इस जगह की विशेषता है। इस गांव का मुख्य आकर्षण है यहां के फल व सब्जियों से लदे हरे – भरे सीढ़ीनुमा खेत , सर्पिल आकार के रास्ते या सड़कें जिनसे होकर खुर्पाताल गांव तक पहुंचा जा सकता है। खुर्पाताल अपने जैविक खेतों के लिए जाना जाता है। एकदम शांत वातावरण , मन मोह लेने वाला प्राकृतिक सौंदर्य , किसी भी पर्यटक को शांति के कुछ दिन बिताने के लिए अपनी तरफ बरबस ही आकर्षित करता हैं।
मछली पकड़ने के शौकीन लोगों के लिए पसंदीदा जगह है खुर्पाताल
खुर्पाताल मछली पकड़ने के शौकीन लोगों के लिए पसंदीदा जगह है। यहां पर काफी मात्रा में मछलियां पाई जाती हैं। यहां पर मछली पकड़ने के शौकीन लोग अपना शौक पूरा करने के लिए पहुंचते हैं और दिन भर झील किनारे बैठ कर मछली पकड़ने का आनंद उठाते हैं। 19 वीं शताब्दी में यहाँ लोहे के औजार बड़ी मात्रा में बनाये जाते थे जिन्हें खरीदने के लिए लोग दूर – दूर से खुर्पाताल पहुंचते थे। लेकिन समय बदला और इसके साथ-साथ यहां पर लोहे के औजार बनने बंद हो गए। अब यह जगह हरी सब्जी , पहाड़ी अनाज , पहाड़ी फल-फूल आदि के लिए प्रसिद्ध है। खुर्पाताल झील में जाने के लिए कोई सुरक्षित रास्ता नहीं है और न ही यहाँ पर नौकाविहार के कोई साधन हैं जिस वजह से पर्यटक दूर से ही इस झील का दीदार करते हैं। ज्यादातर पर्यटक इस झील को मां मनसा देवी मंदिर के पास से ही देखना पसंद करते हैं क्योंकि यहां से खुर्पाताल झील का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है।
अंग्रेज शासकों की पसंदीदा जगह रही खुर्पाताल
यह जगह आज से ही नहीं बल्कि ब्रिटिश काल से ही एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के रूप में मशहूर है। अंग्रेज शासकों के लिए तो यह समय बिताने की सबसे सुंदर व पसंदीदा जगहों में से एक थी। यूं तो नैनीताल के आसपास कई सारे पर्यटन स्थल हैं जैसे भीमताल , भवाली , नौकुचायाताल , रानीखेत , मुक्तेश्वर लेकिन यह जगह अपने आप में बेहद अलग व अद्भुत है।
खुर्पाताल क्षेत्र में निर्माण प्रतिबंधित है
नवंबर 2016 में “उत्तराखंड उच्च न्यायालय” ने कई झीलों को “इको सेंसेटिव जोन” घोषित करने का आदेश दिया था। माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार कुछ झीलों के 2 से 5 किलोमीटर त्रिज्या के क्षेत्र में पेड़ों की कटाई नहीं की जा सकती हैं और न ही किसी भी प्रकार का नया निर्माण कार्य किया जा सकता हैं यानि पेड़ों की कटाई व निर्माण कार्य , दोनों ही प्रतिबंधित है। खुर्पाताल झील को भी इस श्रेणी में शामिल किया गया है।इसीलिए यहां पर किसी भी तरह के पेड़ों की कटाई नहीं की जाती है और कोई भी नये भवन इत्यादि का निर्माण नहीं किया जाता है।
घूमने का सही समय (Best Time To Visit Khurpatal Near Nainital )
खुर्पाताल में धूमने का सही समय मार्च से लेकर जून तक और अक्टूबर से लेकर फरवरी तक हैं। खुर्पाताल में आप अपना नया साल मना सकते हैं। दशहरे व दिवाली के आसपास और गर्मियों की छुट्टियों के समय खुर्पाताल का मौसम बहुत सुहाना रहता हैं ।
ध्यान में रखने योग्य बातें
अगर आप यहाँ एक – दो दिन रुकना चाहते हैं तो आने से पहले कोई Hotel Book कर लीजिए। फोटोग्राफी के लिए एक अच्छा सा कैमरा अपने साथ अवश्य रखें।
कैसे पहुँचें खुर्पाताल ( How to Reach Khurpatal Near Nainital )
कितने दिन के लिए आए (Suggested Duration)
आप वहाँ एक या दो दिन आप आराम से बिता सकते हैं।
क्यों आए (What Are The Things To See Khurpatal Near Nainital)
मौसम (Weather)
खुर्पाताल का तापमान गर्मियों में बहुत ज्यादा नहीं रहता हैं। मई और जून में भी इन जगहों का तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच में ही रहता हैं। लेकिन जाड़ों में यह गिर कर 10 से 15 डिग्री के आस पास हो जाता है यानि यहाँ मौसम हमेशा सुहाना रहता हैं।