Karkotak Nag Temple Bhimtal Uttarakhand

आस्था व प्रकृति का अद्भुत संगम हैं कर्कोटक नाग मंदिर

Karkotak Nag Temple Bhimtal Uttarakhand

Karkotak Nag Temple Bhimtal Uttarakhand : भीमताल के कर्कोटक चोटी पर स्थित हैं नागों के देवता कर्कोटक नाग देवता का मंदिर। इस मंदिर में करकोटक नाग महाराज की एक सुंदर प्रतिमा है। कर्कोटक चोटी पर बने इस मंदिर को “भीमताल का मुकुट” भी कहा जाता हैं। कर्कोटक चोटी भीमताल की सबसे ऊंची चोटी हैं। भीमताल से कर्कोटक चोटी की दूरी लगभग 9 किलोमीटर हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिए पैदल मार्ग है जो घने जंगल से होकर गुजरता है। हालाँकि मंदिर जाते वक्त भीमताल की झील का सुंदर नजारा दिखाई देता हैं। नागपंचमी या ऋषि पंचमी के दिन लोग यहां आकर नाग देवता का दर्शन करते हैं। दूध चढ़ाते हैं तथा नाग देवता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। यह मंदिर अपने धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहर के लिए भी जाना जाता है। विशेष अवसरों जैसे नाग पंचमी के दिन यहाँ विशेष पूजा – अर्चना होती हैं। कहते हैं कि सच्चे मन से मांगी गई मुराद यहाँ अवश्य पूरी होती है। मान्यता है कि सबसे ऊंची चोटी पर विराजमान कर्कोटक नागराज की छत्र छाया पूरे भीमताल क्षेत्र पर है। वो इस क्षेत्र के रक्षक हैं।

कर्कोटक नाग देवता की पूजा करने से काल सर्प दोष से मिलती है मुक्ति

क्या करें ?

ध्यान में रखने योग्य बातें

अवधि

Similar Places

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top