ARIES In Nainital Uttarakhand
आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) नैनीताल उत्तराखंड

ARIES In Nainital Uttarakhand : उत्तराखंड के नैनीताल जिले के नैनीताल शहर में स्थित एरीज , देश की सबसे आधुनिकतम वेधशालाओं में से एक है । यह मनोरा चोटी पर स्थित है। जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से 1950 मीटर है । यह नैनीताल से लगभग 4:5 किलोमीटर की दूरी पर है । यहां पर दूरबीन से ग्रहों , उपग्रहों , चंद्र ग्रहण , सूर्य ग्रहण, सितारों व आकाश मंडल में दिखाई देने वाले अनेक नजारों को या किसी भी खगोलीय घटना को देखा जा सकता है । यहां पर खगोल विज्ञान , भौतिकी विज्ञान व वायुमंडलीय विज्ञान में अनुसंधान भी किया जाता है। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) का गठन “उत्तर प्रदेश राजकीय वेधशाला” के नाम से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 20 अप्रैल सन 1954 को वाराणसी में किया गया। लेकिन सन 1955 में इसे नैनीताल और फिर सन 1961 में इसे अपने वर्तमान स्थान मनोरापीक में ले जाया गया। सन् 2000 में उत्तराखण्ड राज्य के गठन के बाद यह “राजकीय वेधशाला” के रूप में जाना जाने लगा । लेकिन 22 मार्च 2004 में इसे भारत सरकार के अधीन एक “स्वायतशासी संस्थान” का रूप दे दिया गया। यह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा सपोर्टेड है। यहां नए तारों की खोज , नई घटनाएं जैसे- माइक्रोलेंसिंग को ऑब्जर्व किया जाता है। इसके साथ ही यहाँ गामा किरण महाविस्फोट , तारों की अधोगति , हमारी व दूसरी गैलेक्सीज़ और खगोलीय पिंड में भी शोध कार्य किया जाता है। हमारे सोलर सिस्टम में मौजूद यूरेनस प्लेनेट की रिंग को खोजने में भी “‘”एरीज” का बहुत बड़ा योगदान रहा है। यहां छात्र खगोल विज्ञान और वायुमंडल विज्ञान में रिसर्च कर सकते हैं। लगभग 6 से 10 छात्रों को हर साल यहां शोध के लिए आमंत्रित किया जाता है।
क्या करें ?
सडक मार्ग से , नैनीताल से एरीज की दूरी लगभग 9 किलोमीटर है लेकिन पैदल मार्ग से यह लगभग 5 किलोमीटर की ही दूरी पर स्थित है। यहॉ पर विभिन्न ग्रहों एवं सितारों को देखने की व्यवस्था संस्थान द्वारा की जाती है लेकिन इसके लिए पूर्वानुमति लेनी आवश्यक है। अगर आप नैनीताल में एक – दो दिन रुकना चाहते हैं तो आने से पहले कोई Hotel Book अवश्य कर लीजिए।
ध्यान रखने योग्य बातें
एरीज द्वारा , माह की कुछ चयनित रातों में विभिन्न ग्रहों एवं सितारों को दिखाने की व्यवस्था की जाती है लेकिन इसके लिए पूर्वानुमति लेनी आवश्यक है। अगर आप सितारों की दुनिया देखना चाहते हैं तो इसके लिए पहले से ही संस्थान से अनुमति ले लें। आप यहाँ बिना अनुमति के नही जा सकते हैं। प्रशाशन द्वारा बनाये गये नियमों का ध्यान रखें। अगर आप नैनीताल में एक – दो दिन रुकना चाहते हैं तो आने से पहले कोई Hotel Book अवश्य कर लीजिए।
अवधि (Duration)
अनुमति मिलने के बाद भी आप एरीज में प्रशाशन द्वारा निर्धारित समय तक ही रुक सकते हैं। इसीलिए समय का ध्यान रखें।


