Karkotak Nag Temple Bhimtal Uttarakhand
आस्था व प्रकृति का अद्भुत संगम है कर्कोटक नाग देवता का यह अद्भुत मंदिर।

Karkotak Nag Temple Bhimtal Uttarakhand : उत्तराखंड राज्य के नैनीताल जनपद के भीमताल शहर के कर्कोटक चोटी पर स्थित है नागों के देवता कर्कोटक नाग देवता का मंदिर। इस मंदिर में करकोटक नाग महाराज की एक सुंदर प्रतिमा विराजमान है। कर्कोटक चोटी पर बने इस मंदिर को “भीमताल का मुकुट” भी कहा जाता है। कर्कोटक चोटी भीमताल की सबसे ऊंची चोटी है। भीमताल से कर्कोटक चोटी की दूरी लगभग 9 किलोमीटर है। मंदिर तक पहुंचने के लिए पैदल मार्ग है जो घने जंगल से होकर गुजरता है। हालाँकि मंदिर जाते वक्त भीमताल झील का सुंदर नजारा दिखाई देता है। नागपंचमी या ऋषि पंचमी के दिन लोग यहां आकर नाग देवता का दर्शन करते हैं। दूध चढ़ाते हैं तथा नाग देवता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। यह मंदिर अपने धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहर के लिए भी जाना जाता है। विशेष अवसरों जैसे नाग पंचमी के दिन यहाँ विशेष पूजा – अर्चना होती है। कहते है कि सच्चे मन से मांगी गई मुराद यहाँ अवश्य पूरी होती है। मान्यता है कि सबसे ऊंची चोटी पर विराजमान कर्कोटक नागराज की छत्र छाया पूरे भीमताल क्षेत्र पर है। वो इस क्षेत्र के रक्षक माने जाते हैं।
कर्कोटक नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से मिलती है मुक्ति।
ऐसी मान्यता है कि ऋषि पंचमी (नाग पंचमी) के दिन जो भी भक्त श्रद्धापूर्वक नागराज को दूध और जल चढ़ाते हैं उन्हें कालसर्प दोष से मुक्ति मिल जाती है। करकोटक मंदिर में हर साल ऋषि पंचमी के दिन भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। कहा जाता हैं कि ऋषि पंचमी के दिन ही करकोटक महाराज का जन्म हुआ था। इस दिन यहां सुंदर कांड के साथ -साथ भजन-कीर्तन भी किये जाते हैं। विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाता है। कर्कोटक नाग देवता की मां कैंचुला देवी का मंदिर भीमताल के ताल के नजदीक है और करकोटक महाराज भीमताल की चोटी पर विराजमान हैं।
क्या करें ?
कर्कोटक मंदिर में कर्कोटक नागराज की आराधना करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। कुछ पल कर्कोटक नागराज के चरणों में बैठकर शांति व सुकून महसूस कीजिए। अगर आप कालसर्प दोष से पीड़ित हैं तो उनसे प्रार्थना कर काल सर्प दोष से मुक्ति पाएं और हाँ अपना Hotel Book करना ना भूलें।
ध्यान रखने योग्य बातें।
कर्कोटक मंदिर में मंदिर द्वारा बनाये गये नियमों का पालन करें। जूते -चप्पल निर्धारित स्थान पर रखें। वर्षा होने पर यहाँ हल्की ठंड रहती हैं। इसीलिए गर्म कपड़े साथ में लाना न भूलें। अगर आप भीमताल में एक – दो दिन रुकना चाहते हैं तो आने से पहले कोई Hotel Book कर लीजिए। फोटोग्राफी के लिए एक अच्छा सा कैमरा अपने साथ अवश्य रखें।
अवधि।
कर्कोटक मंदिर में अपना सुकून भरा कीमती समय आप अपने हिसाब से बिता सकते हैं । अगर आप यहाँ एक – दो दिन रुकना चाहते हैं तो आने से पहले कोई Hotel Book कर लीजिए।
