Pangot In Nainital Uttarakhand

पंगोट : पक्षी प्रेमियों के लिए स्वर्ग है यह जगह।

Pangot In Nainital Uttarakhand

Pangot In Nainital Uttarakhand : उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित पंगोट , एक छोटा सा मगर हरा -भरा प्यारा गांव है जो नैनीताल शहर से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है । पंगोट में पहुंचना किसी सुदूर हिमालयी गाँव में कदम रखने जैसा है। नैनीताल शहर से इस गांव को जाने वाली सड़क से गुजरते वक्त आप नैना पीक , स्नो व्यू , कीलबरी का नजारा आराम से देख सकते हैं। यह जगह वैसे भी पक्षी प्रेमियों के लिए स्वर्ग मानी जाती है । यहां पर लगभग 250 से अधिक हिमालयी प्रजाति के पक्षी मिलते हैं। जैसे लैमरजियर , ब्लू-विंग्ड मिनाला, चित्तीदार और स्लेटी-समर्थित फोर्कटेल , रूफ-बेल्ड वुडपेकर, हिमालयन ग्रिफन, रूफ-बेलिड नेल्टवा , खालिज तीतर आदि। इसलिए पक्षी प्रेमियों के लिए यह गांव हमेशा ही आकर्षण का केंद्र रहा है। इसके अलावा यहाँ तेंदुए , हिरण और सांभर दिखाई देना आम बात हैं। घने जंगलों , शांत झरनों के बीच स्थित पंगोट चारों तरफ से बर्फ से ढकी चोटियों से घिरा हुआ है। इसीलिए यहाँ की जलवायु बहुत अच्छी हैं। पंगोट की एक और ख़ास विशेषता हैं यहाँ का सूर्यास्त। यहाँ से सूर्यास्त बेहद खुबसूरत दिखाई देता हैं। इसीलिए यह पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है और इसी को देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहाँ आते हैं ।

क्या करें

ध्यान रखने योग्य बातें।

अवधि (Duration)

कैसे पहुँचें नैनीताल

Nainital From Delhi (दिल्ली से 320 किलोमीटर) (मोटर मार्ग / By Road)
Nainital From Haldwani (हल्द्वानी से 38 किलोमीटर)(मोटर मार्ग / By Road)
Nainital From Almora (अल्मोड़ा से 68 किलोमीटर)(मोटर मार्ग / By Road)
Nearest Railway Station Kathgodam (काठगोदाम से नैनीताल 34 किलोमीटर (By Road)
Nearest Airport (Pantnagar Airport) दिल्ली से पंतनगर हवाई अड्डा तक हवाई मार्ग से आया जा सकता है । उसके बाद मोटर मार्ग से टैक्सी या बस लेकर नैनीताल पहुंचा जा सकता है।

Similar Places

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top